{"_id":"592c77a14f1c1b050abda7ea","slug":"nh-91-hurdles-start-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-91 की बाधा दूर, काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-91 की बाधा दूर, काम शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 30 May 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद से अलीगढ़ तक एनएच-91 के चौड़ीकरण के कार्य में आ रही बाधा को प्रशासन ने सुलटा लिया है। गाजियाबाद से अलीगढ़ तक 1400 करोड़ की लागत से एनएच-91 का चौड़ीकरण किया जा रहा है। सिकंदराबाद का बिलसूरी, खुर्जा का मुनि और बुलंदशहर के दरियापुर में मुआवजा और भूमि अधिग्रहण को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
कई किसान हाईकोर्ट चले गए थे। हाईकोर्ट ने डीएम को प्रत्यावेदन सुनने का आदेश दिया था। मुनि में 15 जून और बिलसूरी में छह माह में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। एडीएम ने हाईवे प्राधिकरण के अफसरों को हाईवे पर हाईमास्ट लाइट लगवाने और हाईवे के अवैध कटों को तत्काल प्रभाव से बंद कराने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन अरविंद मिश्रा ने बताया कि हाईवे पर अंधेरे वाले प्वाइंटों पर लाइटें लगवाई जाएंगी। इसके अलावा अवैध कटों को बंद किया जाएगा।