फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Newly appointed officers honored

Bulandshahar News: नवनियुक्त पदाधिकारी किए गए सम्मानित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Newly appointed officers honored
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों पर सपा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष द्वारा नामित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मतलूब अली व संचालन जिला महासचिव विजय त्यागी ने किया।

जिलाध्यक्ष मतलूब अली व जिला महासचिव विजय त्यागी ने बताया कि सोहेल अबरार को युवजन सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, शहजाद चौधरी व कोमल गुर्जर को सभा का राष्ट्रीय सचिव, जर्रार खान को अल्पसंख्यक सभा का प्रदेश सचिव नामित किया गया। साथ ही सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विवेक गौतम, युवजन सभा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नीरज यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष परमिंदर यादव, सपा लोहिया वाहिनी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललित लोधी को जिम्मेदारी दी हैं। शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी चरन सिंह लोधी को दी है। इन सभी को माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हाजी अख्तर, देवचंद आजाद, मुजाहिद अंसारी, चौ. चंद्रपाल सिंह, अजय विद्यार्थी, हाजी मंजूद अहमद, तंजीम अंसारी, दिनेश यादव, तरीकत सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed