फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   New NOIDA

नए नोएडा के निर्माण से बदलेगी गांवों की सूरत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
New NOIDA
नए नोएडा में शामिल होने वाला गांव शाहपुरकला। - फोटो : BULANDSHAHR
नए नोएडा के निर्माण से बदलेगी गांवों की सूरत
विज्ञापन

बुलंदशहर। सरकार द्वारा जिले के 60 और ग्रेटर नोएडा के 20 गांवों को मिलाकर नए नोएडा के निर्माण की घोषणा के बाद संबंधित गांवों के लोगों को विकास की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों का मानना है कि अब गांवों में न केवल सड़क, पानी और बिजली की व्यवस्था में सुधार होगा, बल्कि इंडस्ट्रियल एरिया बनने से गांवों के लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
बोले ग्रामीण
नया नोएडा बनाए जाने से क्षेत्र के गांवों में विकास होना चाहिए। यदि सरकार इस प्रोजेक्ट को गंभीरता से ले तो लाखों की संख्या में लोगों को फायदा होगा। चार वर्षों से सरकार ने इस प्रोजेक्ट को रद्दी की टोकरी में डाला हुआ था। अब पता नहीं यह कब पूरा होगा। - दीपक चौधरी, निवासी शाहपुर कला
विज्ञापन

यदि नए नोएडा बनाने को लेकर तेजी और गंभीरता दिखाई जाए तो इससे हजारों की संख्या में लोगों को फायदा मिलेगा। गांवों में बिजली, पानी की सप्लाई की स्थिति में सुधार होगा और ग्रामीणों की जीवनशैली में भी बदलाव देखने को मिलेगा। - सुनील सिंह, निवासी पचौता
विज्ञापन
विज्ञापन

नए नोएडा के विकास के लिए सरकार को जल्द से जल्द कदम उठाने चाहिए। जिससे ग्रामीणों को भी फायदा मिले। नया नोएडा बनने से क्या-क्या विकास कार्य होंगे, इसको लेकर अभी कोई ठोस जानकारी नहीं है। इसका फायदा मिलेगा, इतना तय है। - वीरेंद्र सिंह, निवासी बिरौंडी ताजपुर

नए नोएडा में गांव के शामिल होने की खुशी है। इससे गांवों में विकास क्या होगा, इसकी जानकारी नहीं है। मीडिया के माध्यम से ही नए नोएडा बनाने की जानकारी मिली है। उम्मीद है कि गांव की स्थिति में सुधार होगा और सुविधाएं बढ़ेंगी। - सोनू, निवासी गांव धमैड़ा नारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed