फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   New electricity connection fee is reduced

नए बिजली कनेक्शन का शुल्क हुआ कम

Thu, 23 Jun 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Thu, 23 Jun 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
New electricity connection fee is reduced
बिजली - फोटो : अमर उजाला

बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को सरकार ने सहूलियत दी है। एक जुलाई से नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को पहले की अपेक्ष्‍ाा कम शुल्क देेना पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के आवेदकाें को किश्तों में पैसा जमा करने की भी सहूलियत दी गई है। शासन ने इस बाबत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


नया बिजली कनेक्शन लेने वाले आवेदकों को अब कम खर्च करना होगा। शहरी उपभोक्ताओं को जहां दो किलोवाट का नया घरेलू कनेक्शन महज 2225 रुपये में होगा तो एक किलोवाट के लिए महज 1805 रुपये खर्च करने होंगे। इसके साथ ग्रामीण उपभोक्ताओं को एक किलोवाट के लिए 1330 और दो किलोवाट के लिए 1550 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन


ग्रामीण उपभोक्ताओं को कनेक्शन किश्तों में जारी हो सकेगा। विद्युत नियामक आयोग द्वारा इस बाबत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

अब ये होंगे कनेक्शन के रेट
कनेक्शन        अब    पहले
1 किलोवाट (ग्रामीण)    1330    1819
2 किलोवाट (ग्रामीण)    1550    2480
1 किलोवाट (शहर)    1805    2000
2 किलोवाट (शहर)    2225    3000

चोरी कम करने की कवायद
कनेक्शन शुल्क कम करने के पीछे बिजली चोरी कम करने की कवायद है। सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक संख्या में बिजली कनेक्शन हो सकें, ताकि बिजली चोरी को रोका जा सके। इस समय जनपद में करीब पांच लाख बिजली कनेक्शन हैं, जबकि आबादी के अनुपात में कनेक्शनों की संख्या तीन गुनी होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए कनेक्शन के लिए नया सर्कुलर जारी कर दिया गया है। सभी एक्सईएन और एसडीओ को नए सर्कुलर के हिसाब से कनेक्शन शुल्क वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। - राकेश कुशवाहा, अधीक्षण अभियंता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed