फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   'Netaji' council will charge the costs of unloading hoardings

‘नेता जी’ से होर्डिंग्स उतारने का खर्चा भी वसूलेगी पालिका

Fri, 06 Jan 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 06 Jan 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
'Netaji' council will charge the costs of unloading hoardings
अवैध होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

शहर को होर्डिंग्स से पाटने वाले प्रत्याशी और नेताओं को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। आचार संहिता लागू होने के बाद पालिका-प्रशासन द्वारा उतरवाए जा रहे होर्डिंग्स और वॉलपेंटिंग मिटाने का खर्च पार्टी जिलाध्यक्ष और नेताओं से वसूला जाएगा। मूल्यांकन के लिए वीडियोग्राफी कराई गई है। इसके बाद इन्हें नगर पालिका की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे।

आचार संहिता लागू होने के बाद पिछले दो दिन में करीब 4500 से ज्यादा होर्डिंग्स, बैनर आदि को हटवाया गया है। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में दीवारों पर हो रही पेंटिंग को मिटाया गया। नगर पालिका इन सब पर हुए खर्च को राजनीतिक पार्टियों के जिलाध्यक्षों और नेताओं से वसूलेगी।
विज्ञापन


पालिका द्वारा इसके मूल्यांकन के लिए पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई है। ईओ एके सिंह ने बताया कि कार्रवाई पर हुए खर्च का मूल्यांकन कर नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ एके सिंह ने बताया कि नामांकन के बाद प्रत्याशी कितना भी चुनाव प्रचार कर सकेंगे। प्रत्याशियों को शुल्क अदा कर होर्डिंग्स लगवाने की अनुमति दी जाएगी।

बिना अनुमति के होर्डिंग्स नहीं लगाए जाएंगे।  यदि कोई भी राजनीतिक दल या कोई नेता बिना अनुमति के होर्डिंग्स, बैनर लगवाएगा तो उसके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।

पार्टी दफ्तरों पर लगे होर्डिंग्स पर नहीं हुई कार्रवाई
पालिका प्रशासन ने बेशक शहरभर में होर्डिंग्स, बैनर उतरवा दिए हों लेकिन राजनीतिक पार्टी के दफ्तरों के बाहर लगे होर्डिंग्स पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।  राजनीतिक पार्टी दफ्तर परिसर के अंदर तो होर्डिंग्स लग सकता है, लेकिन परिसर के बाहर होर्डिंग्स नहीं लगाया जा सकता है।

 
नगर पालिका की ओर से करीब 4500 से ज्यादा होर्डिंग्स, बैनर उतरवाए गए हैं। इसके अलावा सैकड़ों दीवारों पर हो रही पेंटिंग मिटाई गई हैं। इस पर हुए खर्च को पार्टी जिलाध्यक्ष और नेताओं से वसूला जाएगा। वीडियोग्राफी से मूल्यांकन के बाद नोटिस जारी किए जाएंगे। बिना अनुमति होर्डिंग्स, बैनर लगवाए गए तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
- एके सिंह, ईओ, नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed