फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nature park

अब जल्द विकसित होगा नेचर पार्क, तैयारी शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Nature park
अब जल्द विकसित होगा नेचर पार्क, तैयारी शुरू
विज्ञापन

बुलंदशहर। अहार में गंगा किनारे नेचर पार्क अब जल्द विकसित होगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। इसका प्रस्ताव नमामि गंगे योजना की आगामी बैठक में रखा जाएगा। पूर्व में भी यहां पर काफी काम हो चुका है।
अहार में गंगा किनारे वन विभाग की भूमि का एक बड़ा हिस्सा है। यह क्षेत्र काफी प्रसिद्ध भी है। यहां पर अवंतिका देवी का मंदिर और महादेव मंदिर के अलावा कई धार्मिक स्थल भी हैं, जहां पर समय-समय पर बड़ी संख्या में लोग आते रहते हैं। अहार क्षेत्र महाभारत से जुड़ा भी माना जाता है। पिछले दिनों सीडीओ की ओर से वन विभाग की इस भूमि पर नेचर पार्क बनाने का निर्णय लिया था। इसके लिए यहां पर जमीन का कुछ हिस्सा चिन्हित कर कुछ काम भी किया गया। साथ ही पर्यटन स्थल की दृष्टि से नेचर पार्क बनाने के लिए शासन को भी प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन इस पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया जा सका है। अब सीडीओ ने नेचर पार्क को विकसित करने की दिशा में एक बार फिर से पहल की है। उनका कहना है यदि अहार में नेचर पार्क विकसित होता है तो यह क्षेत्र पर्यटन स्थल बन जाएगा। यहां पर पिकनिक स्पॉट और चिड़िया घर आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। नेचर पार्क के विकसित होने पर वन विभाग की आय में वृद्धि होगी और यहां आने वाले लोगों को भी यहां की सैर करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

पला कसेर में भी जल्द लगेगी चौपाल
सीडीओ की ओर से अपनी पत्नी की याद में गांव पला कसेर में फैजुल हसन कादरी द्वारा बनाए गए मिनी ताज महल को भी पर्यटन स्थल में तबदील करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए जल्द ही गांव में चौपाल लगाई जाएगी। इसमें ग्राम प्रधान आदि गणमान्य लोगों के साथ चर्चा कर इसे पर्यटन स्थल बनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद आगामी तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहार में नेचर पार्क को विकसित करने के लिए नमामि गंगे योजना की आगामी बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा। इस पार्क को जल्द से जल्द विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं, पला कसेर में मिनी पार्क को पर्यटन स्थल बनाए जाने के लिए जल्द ही गांव में चौपाल लगाई जाएगी। - अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed