फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   National security law imposed on arms smuggler Rizwan

Bulandshahar News: हथियार तस्कर रिजवान पर लगाया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
National security law imposed on arms smuggler Rizwan
​रिजवान।
बुलंदशहर। हथियार तस्कर रिजवान अंसारी निवासी मोहल्ला शेख साहिबान खुर्जा पर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की है। आरोपी जिला कारागार से जमानत पर छूटने की तैयारी में था। इसी के चलते खुर्जा पुलिस ने एनएसए के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


रिजवान अंसारी पर हथियार तस्करी के आरोप हैं। खुर्जा देहात और बुलंदशहर कोतवाली नगर के अलावा भी उस पर हथियार तस्करी आदि के कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। रिजवान की गिरफ्तारी पर बीते दिनों एसएसपी ने 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की थी लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर दिल्ली में वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार हो गया था।
विज्ञापन

वहां भी उससे हथियारों की बरामदगी दिखाई गई थी। आरोपी को न्यायालय से खुर्जा देहात और कोतवाली नगर बुलंदशहर में दर्ज हथियार तस्करी के दो मामलों समेत दिल्ली वाले मामले में भी जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 26 दिसंबर को रिजवान जमानत पर रिहा हुआ था। इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ जेल से छूटने की खुशी में मोहल्ले में जश्न मनाया था। जश्न के दौरान अवैध शस्त्रों से हवाई फायरिंग करते हुए ढोल ताशे बजवाए गए थे और जमकर आतिशबाजी की गई थी। इससे आसपास क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो गया था।
इस संबंध में खुर्जा पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। साथ ही आरोपी रिजवान अंसारी और उसके पुत्र को तिहाड़ से छूटने के बाद 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया था। उस दौरान भी दोनों के पास दो अवैध पिस्टल, छह कारतूस और सात तमंचे बरामद किए थे। दोनों मामलों में रिजवान अंसारी वर्तमान में जिला कारागार में निरुद्ध है। खुर्जा नगर पुलिस ने अभियुक्त रिजवान अंसारी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई करते हुए जिला कारागार में एनएसए तामील कराया है।


भतीजे का नाम आया था मूसेवाला हत्याकांड में

रिजवान अंसारी के एक भतीजे का नाम पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में सामने आया था। उस प्रकरण की जांच के दौरान पता चला था कि रिजवान के भतीजे ने ही मूसेवाला की हत्या में प्रयोग किए गए हथियारों की सप्लाई की थी। इसके बाद पंजाब पुलिस समेत एनआईए की टीम ने भी दो बार रिजवान के घर को खंगाला था।



घर तक लगाए थे 25 सीसीटीवी कैमरे
रिजवान और उसके परिवार के कुछ सदस्यों का हथियार तस्करी में काफी समय से नाम जुड़ा हुआ है। रिजवान के एक भाई और भतीजे से करीब दस वर्ष पूर्व दिल्ली में पुलिस ने पाकिस्तान में बने हथियार बरामद किए थे। इसके बाद उसके घर की तलाशी ली गई थी। जहां से काफी असलहे बरामद हुए थे। इस दौरान सामने आया था कि रिजवान की गली से घर तक 25 से अधिक कैमरे लगे हुए थे।




कोट..

रिजवान जिला कारागार से जमानत पर छूटने की कोशिश कर रहा था। उस पर एनएसए की कार्रवाई करते हुए जिला कारागार प्रशासन को तामील करा दिया गया है। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed