{"_id":"6155fa9b8ebc3e09df2365bd","slug":"national-highway-bulandshahr-news-gbd2268990177","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुर्जा से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगा नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुर्जा से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगा नेशनल हाईवे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगा नेशनल हाईवे
बुलंदशहर। खुर्जा से जेवर एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग को नेशनल हाईवे घोषित करने का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजा है। यदि शासन ने इस पर अनुमति दी तो एयरपोर्ट शुरू होने से पहले जिले में एक और नेशनल हाइवे बन जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद एनएचएआई हाईवे का निर्माण कराएगा।
खुर्जा से जेवर तक जाने के लिए अभी तक सिंगल रोड है। वाहनों का दबाव कम होने के कारण सड़क को स्टेट हाईवे या नेशनल हाईवे बनाने के लिए अब तक कोई पहल नहीं की गई थी। हालांकि, एयरपोर्ट शुरू होने और खुर्जा में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाईयां होने के कारण खुर्जा से जेवर मार्ग पर वाहनों की संख्या चार गुना तक बढ़ेगी। इसके साथ ही खुर्जा क्षेत्र में लॉजिस्टिक कंपनियां होने के कारण न केवल हल्के बल्कि भारी वाहन भी इस सड़क पर फर्राटा भरेंगे। ऐसे में मार्ग की हालत सुधारना बहुत जरूरी है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस मार्ग को नेशनल हाईवे घोषित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। यदि शासन ने नेशनल हाईवे के लिए स्वीकृति दे दी तो खुर्जा से जेवर पहुंचने में मात्र आधा घंटा लगेगा।
जनपद में 16 और गौतमबुद्धनगर में 19 किमी है मार्ग
खुर्जा से जेवर जाने के लिए संबंधित मार्ग की लंबाई जनपद में 16 किमी और गौतमबुद्धनगर में 19 किमी है। कुल 35 किमी लंबी सड़क को नेशनल हाईवे घोषित होने के बाद चार से छह लेन का बनाया जाएगा। इस दूरी के बीच में करीब 100 गांवों के किसानों की जमीन का हाईवे के लिए अधिग्रहण भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट बनने के बाद खुर्जा में वाहनों की संख्या काफी अधिक बढ़ेगी। जंक्शन पर बड़ी संख्या में भारी वाहन माल लेकर पहुंचेंगे। पॉटरी उद्योग को इससे फायदा होगा। खुर्जा-जेवर रोड को नेशनल हाईवे घोषित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। - हेमंत कुमार सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग