फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   narura loot case

नरौरा में लाखों की लूट के आरोपी गिरफ्तार, नौकरानी और पूर्व किराएदार मास्टर माइंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
narura loot case
नरौरा में लूट के आरोपी पुलिस हिरासत में। - फोटो : BULANDSHAHR
नरौरा में लाखों की लूट के आरोपी गिरफ्तार, नौकरानी और पूर्व किराएदार मास्टर माइंड
विज्ञापन

बुलंदशहर/नरौरा। चाकू और तमंचे के बल पर वृद्ध महिला और उसके दिव्यांग पुत्र को बंधक बनाकर लाखों की लूट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि घर में पूर्व में किराएदार रही महिला ने नौकरानी की मदद से लूट की वारदात कराई। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की रकम व जेवरात बरामद कर लिए हैं। अभी प्रकरण में तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
नरौरा की गंगाधाम सत्यपुरी कालोनी में बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे शौच के बहाने घर में घुसी एक महिला व उसके तीन साथियों ने लूटपाट की थी। पीड़ित रवेंद्र के मुताबिक आरोपियों ने उसकी वृद्ध मां, नौकरानी सुमन को बंधक बनाकर 50 हजार की नकदी व लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए थे। आरोपियों ने तीनों के मुंह पर टेप भी लगा दिए थे, ताकि वह शोर न कर सकें। मौके पर पहुंची सीओ वंदना शर्मा व पुलिस ने जांच पड़ताल की। जिसके बाद एसएसपी ने मामले के खुलासे के लिए एसपी देहात हरेंद्र कुमार व सीओ के नेतृत्व में नरौरा, सिकंदराबाद व बुलंदशहर नगर की टीमों का गठन किया था।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद कार के नंबर ट्रेस कर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगी सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला तो एक फुटेज में भागते बदमाश व उनकी कार कैद मिली। कार के नंबर को ट्रेस कर टीम दिल्ली स्थित उसके मालिक तक पहुंची। इसके बाद आरोपियों तक पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित रवेंद्र के घर पहुंचकर सुबह 10 बजे नौकरानी सुमन को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली निवासी आरोपी नगमा के पास से किया माल बरामद
दिल्ली से पुलिस ने अभियुक्त राजकीन, अरीब व मों साबिर को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसके बाद आरोपियों ने शौच का बहाना बनाने वाली आरोपी नगमा निवासी एलएनजेपी कालोनी के बारे में बताया। पुलिस ने तत्काल आरोपी के घर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लूटी गई 50 हजार की नकदी, जेवरात बरामद कर लिए।
पूर्व किराएदार ने बदला लेने के लिए रची साजिश
पुलिस की जांच में सामने आया कि रवेंद्र के घर में कुछ समय पहले तक रामघाट के गांव नाजिलपुर निवासी प्रीति किराए पर रहती थी। वह अपने पति की हत्या के मामले में जेल गई तो रवेंद्र ने उससे मकान खाली करा लिया था। जिसका बदला लेने के लिए प्रीति ने नौकरानी सुमन के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। इसके बाद प्रीति के प्रेमी ने दिल्ली में कुछ बदमाशों से संपर्क कर वारदात की।
शक न हो इसलिए नौकरानी को भी बनाया था बंधक
घर में काम करने वाली नौकरानी ही लूट के आरोपियों की मदद कर रही थी। हालांकि आरोपियों ने नौकरानी को भी बंधक बनाया था, ताकि किसी को नौकरानी सुमन देवी पर शक न हो। वारदात के बाद सुमन भी पीड़ित परिवार के हर कदम पर साथ रही और पुलिस की सारी कार्रवाई के बारे में जानकारी हासिल कर रही थी।
गिरफ्तार पांचों आरोपी
पुलिस ने राजकीन निवासी दिल्ली, अरीब निवासी दिल्ली, मो साबिर निवासी दिल्ली, नगमा निवासी दिल्ली और सुमन निवासी नरौरा को गिरफ्तार किया है। जबकि मामले में मुख्य साजिशकर्ता प्रीति व उसके प्रेमी व एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

नौकरानी ने पूर्व किराएदार के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। नौकरानी समेत लूट की वारदात में शामिल कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed