फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Nanak murder case

Bulandshahar News: बुग्गी निकालने के विवाद में गाली देने पर गला काटकर की थी हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
Nanak murder case
बुलंदशहर। अगौता थाना क्षेत्र के गांव गढि़या में 12 सितंबर की रात को हलवाई ठेकेदार नानक की हुई हत्या का खुलासा कर पुलिस ने गांव निवासी आरोपी सौरठ को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि दिन में उनका नानक के साथ बुग्गी निकालने के दौरान झगड़ा हुआ था। तब नानक ने उन्हें गाली दी, जिससे बौखलाकर उसी रात को उन्होंने नानक के घर जाकर सोते समय उसके गले पर दांव से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि 13 सितंबर की सुबह गांव गढि़या निवासी हलवाई ठेकेदार नानक चंद का शव उनके घर की छत पर चारपाई पर पड़ा मिला था। मृतक के भाई ने मामले में तहरीर देकर बताया था कि नानक रात को खाना खाने के बाद छत पर सोने के लिए चले गए थे। सुबह मां ने नाली में खून बहता देख छत पर जाकर देखा तो वहां नानक का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी ने मामले में स्वाट को लगाया था। जिसके बाद स्वाट ने विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के हकरीबियों और नाते रिश्तेदारों से भी पूछताछ की। लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान मृतक के भाई ने एक बार फिर पुलिस से शिकायत की कि गांव निवासी व्यक्ति सौरठ से भाई का झगड़ा हुआ था, भाई की हत्या के बाद से ही वह फरार है। साथ ही पीड़ित को भी इस मामले में धमकी मिल रही है। जिसके बाद स्वाट ने आरोपी सौरठ की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए थे। स्वाट ने जौलीगढ़ से अख्तियार पुर जाने वाली सड़क के पास से सौरठ को मंगलवार सुबह को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में आरोपी सौरठ ने बताया कि उसका अपने गांव निवासी रघुवीर के साथ जमीन का विवाद चल रहा है। मृतक नानक भी रघुवीर का साथ देता था और आए दिन उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करता था।
घटना से करीब चार दिन पूर्व अभियुक्त अपनी भैसा बुग्गी लेकर जा रहा था, तब नानक के घर के सामने बजरी पडी हुई थी, बजरी हटाने को लेकर दोनो के बीच विवाद हुआ, जो कि बाद में शांत हो गया।

उसके बाद 12 सितंबर को सौरठ व रघुवीर का जमीनी विवाद को लेकर झगडा हो रहा था, तभी नानक भी वहां आ गया और नानक ने उसे लड़की की गाली दे दी, जो उससे सहन नही हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से आलाकत्ल दांव बरामद कर लिया है। साथ ही पूछताछ के बाद उसका चालान कर जेल भेज दिया गया है। जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed