{"_id":"5795030d4f1c1bcc38c4b7fe","slug":"namami-gange-anupshahr-gift-of-the-stp-and-sewerage","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमामि गंगे: अनूपशहर में एसटीपी और सीवरेज की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमामि गंगे: अनूपशहर में एसटीपी और सीवरेज की सौगात
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 24 Jul 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
नमामि गंगे
नमामि गंगे मिशन के तहत अनूपशहर को दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और सीवरेज लाइन की सौगात मिल गई है। इसी क्रम में नगर क्षेत्र में 78 करोड़ की लागत से सीवरेज लाइन बिछाने का काम भी शुरू करवा दिया गया है। ये सब व्यवस्था गंगा को निर्मल करने की मंशा से की जा रही हैं।
विज्ञापन
अनूपशहर कस्बा गंगा तट से सटा हुआ है। यहां आबादी का अधिकांश दूषित पानी गंगा में डाला जाता था। इसी लिए अनूपशहर में वर्ष-2011 में दो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया गया था। दोनों एसटीपी शहर की मौजूदा आबादी के हिसाब से पर्याप्त नहीं हैं। इसलिए अहार गेट और मदार गेट पर एक एक एसटीपी का और निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
एसटीपी का निर्माण जल्द ही शुरू होना है। इसका ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। वहीं, शहर का पानी गलियों और नालियों में न बहे, इसलिए कस्बे में 78 करोड़ की लागत से सीवरेज लाइन डाली जाएंगी।
विज्ञापन