{"_id":"579d04804f1c1b326721e3a6","slug":"nagla-v-shi-three-statues-of-shiva-temple-fragmented","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला बंशी शिव मंदिर की तीन मूर्तियां खंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला बंशी शिव मंदिर की तीन मूर्तियां खंडित
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 31 Jul 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असामाजिक तत्वों ने शनिवार को चौकी क्षेत्र के नंगला बंशी गांव में शिव मंदिर की मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर दी, सुबह पूजा अर्चना करने पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने गांव के ही एक युवक पर मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को किसी तरह शांत किया।
विज्ञापन
पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रही है। ग्रामीण पंकज, राजेश, सुदेश, रामपाल, हरपाल, ब्रिजू, सुंदर, धीरेंद्र आदि ने बताया कि गांव में शिव मंदिर है। शनिवार सुबह वह मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। मंदिर में अंदर घुसकर देखा कि शिव मंदिर में रखीं भोले शंकर, गणेश भगवान और नंदी की मूर्ति छतिग्रस्त पड़ी थीं। आसपास के लोगों ने एक युवक पर मूर्ति को खंड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात आरोपी शराब के नशे में था। उसी ने मूर्ति तोड़ी हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर चोला चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत किया। चौकी प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया कि शिव मंदिर में मूर्ति तोड़ने का मामला आया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन