फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   muslims putting jam on the bhood road.

सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज, भूड़ चौराहा जाम

Fri, 18 Dec 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 18 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
muslims putting jam on the bhood road.
पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी करने वाले शख्स कमलेश तिवारी को फांसी पर लटकाने की को लेकर मुस्लिम समाज शुक्रवार को सड़क पर उतर आया।
विज्ञापन


गम-गुस्से के बीच आक्रोशित युवाओं ने भूड़ चौराहे पर जाम लगा दिया। नतीजतन, एनएच-91 और एनएच-235 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

शुक्रवार को नमाज-ए-जुमा के बाद बुलंदशहर, अकबरपुर, कमालपुर, दरियापुर, काजमपुर देवली समेत जनपदभर से करीब दो हजार लोग ग्रीन पार्क कालोनी स्थित मदरसा दारूल उलूम फारूकी पर पहुंचे।

यहां से हाथ में बैनर पोस्टर और तख्तियां हाथ में थाम कर लोग हाइवे पर पहुंचे। भूड़ चौराहे पर पहुंचने के बाद भीड़ ने एनएच-235 और एनएच-91 की ओर आने जाने वाले वाहनों के पहियों को थाम दिया।
विज्ञापन


बाद में करीब दो हजार लोगों की भीड़ हाइवे पर ही बैठ गए। सूचना के बाद एसडीएम सदर विवेक श्रीवास्तव पहुंचे। मुस्लिम समाज के लोगों ने एडीएम को ज्ञापन सौंप और आश्वासन के बाद वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। वहीं मस्जिदों में बाकायदा भूड़ पर पहुंचने की अपील की गई।

इस दौरान कारी मोहम्मद तलहा कासमी, मौलाना शफीक उल्लाह ताबिल कासमी का विरोध प्रदर्शन में अहम भूमिका रही।

कारी मोहम्मद तल्हा कासमी, सगीर अहमद, मौलाना सैफूलल्लाह तालिब कासमी, मौलाना सदाकत, मौलाना इरफान, मु. असजद समीर अहमद, मौ. शादाब, मौ. आसिफ, हाफिज असलम, हाफिज अफसर, हाफिज सलाहुद्दीन, हाफिज तहसीन, वकील साबिर अली, नंबरदार काफिल अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed