फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Murder threat

मुंह में तमंचा डालकर नंदोई ने दी हत्या की धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Murder threat
मुंह में तमंचा डालकर नंदोई ने दी हत्या की धमकी
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद निवासी एक विवाहिता नंदोई पर तमंचा मुंह में डालकर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया गया और कई दिन तक भूखा रखा गया। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे ससुराल से निकाल दिया गया। पीड़िता ने पति, नंदोई समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूलरूप से दिल्ली के शकरपुर निवासी पूजा ने तहरीर देकर बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है, उसके चचेरे भाई ने 20 जुलाई 2020 को उसकी शादी बुलंदशहर के एक होटल में सिकंदराबाद क्षेत्र निवासी हर्षित मंगल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति एवं अन्य ससुरालीजनों द्वारा दहेज में दो लाख रुपये एवं कार की मांग कर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। उसे कमरे में बंद कर पीटा जाता था। बीमार होने के बावजूद पति एवं ससुरालीजनों द्वारा उपचार नहीं कराया गया।
विज्ञापन

26 अप्रैल 2021 को पति एवं ननद द्वारा पीड़िता को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा गया। नंदोई को भी फोन कर बुला लिया, जिसने उसके मुंह में तमंचा डालकर गोली मारने की धमकी दी। जैसे-तैसे पीड़िता की जान बच सकी। पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पुलिस ने मामले में एसएसपी के आदेश पर आरोपी पति हर्षित मंगल, ननद लवली, नंदोई आशीष समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed