फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   murder

फंदे से लटका मिला सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
murder
फंदे से लटका मिला सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक का शव
विज्ञापन

सिकंदराबाद। नगर के मोहल्ला जेवर तिराहा स्थित हाथी पीर वाली गली निवासी आकाश 21 वर्ष पुत्र विक्रम भाटी का शव बुधवार सुबह खुर्जा रोड स्थित मकबरे के खंडहर में पेड़ से लटका मिला। आकाश सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार सुबह वह दौड़ लगाने के लिए निकला था। तभी से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आकाश मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के गांव महेपा जागीर का निवासी था। परिजनों ने बताया कि आकाश सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार सुबह दौड़ लगाने घर से गया था। जिसके बाद वह नहीं लौटा। परिजनों ने सोचा कि वह अपने दोस्तों के साथ कहीं चला गया। बुधवार सुबह खुर्जा रोड पर स्थित मकबरे के खंडहर में आसपास से गुजर रहे लोगों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने बताया कि देखने से प्रतीत हो रहा था कि शव कई दिन पुराना है। मृतक की जेब में मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिजनों का पता लगाया। पुलिस की सूचना पर परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर आकाश की शिनाख्त की। परिजनों का कहना है कि जिस तरीके से उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला है, उससे आत्महत्या की संभावना नहीं हो सकती। आकाश के पिता कैंटर चलाते हैं और वह हरिद्वार गए हुए थे। निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक शुक्रवार से लापता था, परिजनों ने गुमशुदगी की कोई तहरीर नहीं दी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed