फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   murder

जमीन के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
murder
जमीन के विवाद में महिला की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली के गांव दोहली में बुधवार सुबह जमीन के विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बेटे ने पिता पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि महिला के पति का कहना है कि ससुराल वालों ने हत्या की है। किसी ने भी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
मुक्को (65) का दोहली गांव में ही मायका और ससुराल दोनों है। वह पति अल्ताफ से अलग होकर करीब 15 साल से बेटे और भाई के साथ गांव में ही रह रही थी। एक पुत्र सऊदी में नौकरी करता है। बीते दिनों अल्ताफ ने अपनी आठ बीघा जमीन बेच दी थी। बुधवार को खरीदार पक्ष अल्ताफ की मौजूदगी में प्लॉटिंग करने के लिए पहुंचा था। कुछ ही देर में मुक्को का बेटा, भाई व अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। कुछ देर में एक व्यक्ति ने आकर जानकारी दी कि मुक्को की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी गहनता से जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मुक्को की हत्या किसने की है। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में जमीन के विवाद के चलते ही हत्या की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की पेट में गोली मारकर हत्या की गई है। उसका शव घर पर ही संदिग्ध हालत में मिला। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed