फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   murder

महिला की गोली मारकर हत्या, शव खेत में फेंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
murder
महिला की गोली मारकर हत्या, शव खेत में फेंका
विज्ञापन

चोला। एक महिला की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार की दोपहर गोली लगा महिला का शव ग्रामीणों ने गांव नैथला हसनपुर के जंगल में देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की।

शुक्रवार दोपहर नैथला हसनपुर-सबदलपुर मार्ग पर गांव नैथला हसनपुर निवासी किसान बेदी के खेत में गेहूं की फसल में अज्ञात महिला का शव लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने डायल 112 और चोला पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ सुरेश कुमार, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। महिला को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी उम्र करीब 45 वर्ष है। मृतका के गले और सीने पर दो गोली मारने के निशान भी मिले हैं। वहीं, मृतका के हाथ में कलावा बंधा हुआ था। काफी प्रयास के बाद भी मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। हत्या के पूर्व मृतका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed