फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Murder

दो दिन से लापता युवक की हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Murder
घटनास्थल पर जांच में जुटे पुलिसकर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
दो दिन से लापता युवक की हत्या कर शव हाईवे किनारे फेंका
विज्ञापन

बुलंदशहर। संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार से लापता मोहल्ला धमैड़ा अड्डा निवासी राजा का शव सोमवार को नेशनल हाईवे स्थित दोस्तपुर फ्लाईओवर के निकट एक खेत में पड़ा मिला है। उसकी गर्दन व शरीर के अन्य हिस्सों में धारदार हथियार के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव फेंका गया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र में दोस्तपुर फ्लाईओवर के निकट से सोमवार दोपहर करीब दो बजे गुजर रहे ग्रामीणों व राहगीरों ने एक युवक का शव खेत में पड़ा हुआ देखा। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। देहात कोतवाल, सीओ सिटी और एसपी सिटी मौके पर पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त राजा निवासी धमैड़ा अड्डा नगर कोतवाली के रूप में हुई। राजा फुटपाथ पर जूते-चप्पलों की रेहड़ी लगाकर परिवार का जीवन यापन करता था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजन बेहाल हो गए। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस विभिन्न पहलुओं को खंगालने में जुटी हुई है। फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची। उसके शरीर का परीक्षण किया और आसपास से भी साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

दोस्तों के साथ गया था राजा
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शनिवार शाम को राजा अपने कुछ दोस्तों के साथ घर से निकला था। घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके दोस्तों से भी पूछा लेकिन कोई पता नहीं लग सका था। परिजनों ने कोई गुमशुदगी भी नगर कोतवाली में दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तपुर फ्लाईओवर बना वारदातों का सेफ प्वांइट
नेशनल हाईवे 91 स्थित दोस्तपुर फ्लाईओवर के निकट का इलाका वारदातों को अंजाम देने का सेफ प्वाइंट बन गया है। वर्ष 2016 में इसी फ्लाईओवर के निकट ही बदमाशों ने कार सवार परिवार को बंधक बनाकर गाजियाबाद निवासी मां-बेटी के साथ दुष्कर्म कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसी के निकटतीन वर्ष पूर्व खुर्जा निवासी दंपती की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। गत वर्ष भी यहां एक युवक की हत्या कर शव फेंका गया था। सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति नजर आती है। दिन में तो यहां अक्सर पुलिस की जीप खड़ी नजर आती है, लेकिन अंधेरा होते ही वह भी नदारद हो जाती है। फ्लाईओवर से नीचे रात में घनघोर अंधेरा रहता है। इस कारण यहां बदमाशों आसानी से वारदातों को अंजाम देकर निकल जाते हैं।

मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस उसके दोस्तों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed