फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   murder

बुलंदशहर: युवक ने हथौड़े से किशोरी की हत्या कर खाया जहर, फेसबुक पर डाला सुसाइड नोट

Sat, 13 Mar 2021 06:21 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नरौरा/बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, नरौरा/बुलंदशहर Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sat, 13 Mar 2021 06:21 AM IST
विज्ञापन
murder
जिला अस्पताल में भर्ती किशोरी की हत्या का आरोपी टीकम। - फोटो : BULANDSHAHR

नरौरा थाना क्षेत्र एक कस्बे में एक युवक ने 16 वर्षीय किशोरी को अपने बंद पड़े मकान में बुलाकर गला दबाया और फिर हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद युवक ने जहर खाया और नसें काटकर आत्महत्या की कोशिश करते हुए खुद ही एक दरोगा को फोन कर जानकारी दी। आरोपी ने वारदात से करीब डेढ़ घंटे पूर्व आरोपी ने किशोरी को अपनी प्रेमिका बताते हुए दो वीडियो और एक नोट फेसबुक पर अपलोड कर दिए। इनमें उसने किशोरी पर आरोप लगाते हुए उसकी हत्या के बाद आत्महत्या करने का एलान किया। आरोपी युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती बिजाऊ निवासी टीकम प्रजापति (23) ने शुक्रवार को एक किशोरी को अपने बंद पड़े मकान में बुलाया और उसके साथ बातचीत की दो वीडियो फेसबुक पर डाल दीं। साथ में चार पेज का एक नोट भी अपलोड करते हुए लिखा कि वह किशोरी की हत्या के बाद आत्महत्या करने जा रहा है। उसने किशोरी, उसकी मां और एक अन्य व्यक्ति पर खुद को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


वीडियो और सुसाइड नोट वायरल होते ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दीवार व गेट तोड़कर दोनों को अस्पताल ले गई जहां किशोरी को मृत घोषित कर दिया। युवक का उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक नशे की हालत में है और उसके भी दोनों हाथों की नसें कटी हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने पहले किशोरी का गला दबाया और फिर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने खुद जहर खा लिया। पुलिस ने बहला-फुसलाकर ले जाने और हत्या करने की धाराओं में मामला दर्ज करते हुए किशोरी का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। युवक के द्वारा किशोरी को अपने घर बुलाकर पहले गला दबाया गया और फिर उसके सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए गए। जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में उसने खुद भी जहर खा कर आत्महत्या की कोशिश की है।

मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed