फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   more than 50 swimming pools running without registration

Bulandshahar News: बिना पंजीकरण चल रहे 50 से अधिक स्विमिंग पूल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
more than 50 swimming pools running without registration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बुलंदशहर। नगर समेत जिलेभर में लोगों की मस्ती के लिए करीब 50 स्विमिंग पूल संचालित हो रहे हैं। यहां न मानक पूरे हैं और न ही नियमों का पालन हो रहा है। ये सभी बिना पंजीकरण और बिना प्रशिक्षक के अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे में अगर कोई हादसा हो गया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। वहीं, खुलेआम संचालित हो रहे स्विमिंग पूल की जानकारी पर भी जिला प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।



जिले में मार्च से निजी स्विमिंग पूल का संचालन शुरू हो गया। इनमें गर्मी बढ़ने पर लोगों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। जबकि शासन के आदेशानुसार प्रत्येक स्विमिंग पूल संचालक को प्रत्येक साल पूल का संचालन करने से पूर्व सरकार के खाते में फीस जमा करनी होती है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की टीम स्विमिंग पूल का निरीक्षण कर मानक पूरे मिलने पर संचालन की अनुमति देती है। इसके साथ ही संबंधित को जिला क्रीड़ा विभाग में भी पंजीकरण कराना होता है। लेकिन जिले के एक भी स्विमिंग पूल संचालक ने जिला क्रीड़ा विभाग से कोई अनुमति नहीं ली है।
विज्ञापन




जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि जिले के किसी भी स्विमिंग पूल संचालक ने पूल को संचालन करने के लिए अनुमति नहीं ली है। इसके लिए जल्द ही स्विमिंग पूल का निरीक्षण कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article