फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Model village

खुर्जा का शहजादपुर कनैनी बनेगा जिले का पहला मॉडल गांव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
Model village
खुर्जा का शहजादपुर कनैनी बनेगा जिले का पहला मॉडल गांव
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला गांव शहजादपुर कनैनी जिले का पहला मॉडल गांव बनेगा। इस गांव में शहर की तर्ज पर विकास कार्यों के लिए 1.71 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। पार्क, ओपन जिम और लाइब्रेरी, ग्राम सचिवालय व ग्राम सेवा केंद्र आदि का निर्माण कराया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन और ग्राम पंचायत निधि की राशि से यह काम होंगे। शासन के आदेश पर शहजादपुर कनैनी गांव को मॉडल गांव बनाने के लिए चिन्हित किया गया है।
गांव में होंगी यह सुविधाएं
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत गांव में संचालित बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल में स्मार्ट कक्षाएं बनाई जाएंगी। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगेगा। गांव के मुहाने पर साफ-सफाई के साथ भव्य द्वार बनाया जाएगा। यहां पौधरोपण भी होगा। गांव में सचिवालय, सामुदायिक शौचालय, ग्राम सेवा केंद्र आदि होंगे। गांव की सभी सड़कों व गलियों को पक्का करने के साथ ही पानी निकासी का उचित प्रबंध होगा। तालाबों की सफाई के साथ विद्युत व्यवस्था होगी। गलियों में सोलर लाइट भी लगाई जाएंगी। गांव का कूड़ा-करकट एकत्रित करने के लिए डस्टबिन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कूड़े का होगा निस्तारण, बनेगा खाद
शहजादपुर कनैनी गांव को मॉडल बनाने के साथ यहां बनने वाले सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के माध्यम से कूड़े का निस्तारण होगा तो साथ ही इससे खाद भी बनेगा। प्लास्टिक कचरा के निस्तारण करने की अलग व्यवस्था होगी। कूड़े को निस्तरण कर उससे बनने वाले खाद से ग्राम पंचायत की आय होगी और इस राशि का भी प्रयोग गांव के विकास पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव शहजादपुर कनैनी जिले का पहला मॉडल गांव होगा। इसमें शहर की तर्ज पर हर तरह की सुविधाएं होने के साथ विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस गांव का चयन शासन के आदेश पर किया गया है। इस गांव को मॉडल गांव में विकसित करने का कार्य शुरू हो चुका है। सभी विकास के काम जल्द पूरे करवा लिए जाएंगे। - डॉ. प्रीतम सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed