फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Model village

शहजादपुर कनैनी गांव में ओपन जिम और लाइब्रेरी की मिलेगी सुविधा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Model village
शहजादपुर कनैनी गांव में ओपन जिम और लाइब्रेरी की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला गांव शहजादपुर कनैनी जिले का मॉडल गांव बनेगा। इस गांव में शहर की तर्ज पर विकास कार्यों के लिए 50 लाख रुपये से अधिक खर्च होंगे। पार्क, ओपन जिम और लाइब्रेरी, ग्राम सचिवालय व ग्राम सेवा केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। यह राशि स्वच्छ भारत मिशन और ग्राम पंचायत निधि की होगी।
विभागीय अफसरों के अनुसार शासन के आदेश पर शहजादपुर कनैनी गांव को मॉडल गांव बनाने के लिए चिन्हित किया गया है। अफसरों की माने तो गांव को विकसित करने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस गांव को मॉडल बनाने के लिए दूसरी योजनाओं का भी सहारा लिया जाएगा।
विज्ञापन

गांव के स्कूल की कक्षाएं होंगी स्मार्ट
ऑपरेशन कायाकल्प से गांव में संचालित बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल में स्मार्ट कक्षाएं बनाई जाएगी। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगेगा। गांव के मुहाने पर साफ-सफाई के साथ भव्य बनाया जाएगा। यहां पौधरोपण भी होगा। गांव में सचिवालय, सामुदायिक शौचालय, ग्राम सेवा केंद्र, सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट आदि होंगे। गांव की सभी सड़कों व गलियों को पक्का करने के साथ पानी निकासी का उचित प्रबंध होगा। तालाबों की सफाई के साथ विद्युत व्यवस्था होगी। गलियों में सोलर लाइट भी लगाई जाएंगी। गांव का कूड़ा-करकट एकत्रित करने के लिए डस्टबिन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़े का होगा निस्तारण, बनेगा खाद
शहजादपुर कनैनी गांव को मॉडल बनाने के साथ यहां बनने वाले सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के माध्यम से कूड़े का निस्तारण होगा तो साथ ही इससे खाद भी बनेगा। प्लास्टिक कचरा के निस्तारण करने की अलग व्यवस्था होगी। कूड़े को निस्तरण कर उससे बनने वाले खाद से ग्राम पंचायत की आय होगी और इस राशि का भी प्रयोग गांव के विकास पर किया जाएगा।
गंगा किनारे वाले 39 गांव भी बनेंगे मॉडल गांव
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शासन के आदेश पर अब फिलहाल शहजादपुर कनैनी को मॉडल गांव बनाने के लिए चिन्हित किया गया है। इसके बाद गंगा किनारे वाले 39 गांवों को भी मॉडल गांव बनाने की योजना है। इन सभी गांवों में भी शहर की तर्ज पर विकास के साथ अन्य सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

यह गांव होगा जिले का पहला मॉडल गांव
गांव शहजादपुर कनैनी जिले का पहला मॉडल गांव होगा। इसमें शहर की तर्ज पर हर तरह की सुविधाएं होने के साथ विकास कार्य करवाए जाएंगे। इस गांव का चयन शासन के आदेश पर किया गया है। इस गांव को मॉडल गांव में विकसित करने का कार्य शुरू करने की तैयारी पूरी हो चुकी है और जल्द ही सभी कार्य शुरू हो जाएंगे।
प्रीतम सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed