{"_id":"68adef269fe03bfb720dd525","slug":"mission-admission-merit-of-graduation-and-post-graduation-released-admissions-will-start-from-today-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-139492-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : स्नातक व परास्नातक की मेरिट जारी, आज से हाेंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन : स्नातक व परास्नातक की मेरिट जारी, आज से हाेंगे प्रवेश
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों ने स्नातक की तीसरी और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पहली मेरिट मंगलवार को जारी कर दी। मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के पास मैसेज भेज दिया गया है। छात्र-छात्राएं बुधवार से प्रवेश ले सकेंगे।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही व आईपी कॉलेज प्रथम परिसर के प्राचार्य डाॅ. अरविंद कुमार का कहना है कि स्नातक प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी व बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पहले से ही जारी है। स्नातक की जारी हो चुकी दो मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को 23 अगस्त तक प्रवेश का मौका दिया गया था।
अब चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से कॉलेजों ने शेष सीटों पर प्रवेश करने के लिए तीसरी मेरिट मंगलवार को जारी कर दी है। मेरिट कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा कर दी है। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए 26 व 28 अगस्त तक का समय मिलेगा।
विज्ञापन
बताया कि परास्नातक स्तर के सभी सर्टिफिकेट एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र 2025-26 में प्रवेश के लिए पहली मेरिट भी मंगलवार को जारी कर दी गई। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश कराने के लिए बुधवार 27 अगस्त से 29 अगस्त तक का समय मिलेगा। परास्नातक में प्रवेश करने के लिए अलग-अलग पाठ्यक्रमों के काउंटर बनाए गए हैं ताकि छात्र-छात्राओं को प्रवेश के समय किसी तरह की परेशानी न हो।