{"_id":"68c05cbc0bb331748901f5af","slug":"mission-admission-colleges-are-busy-preparing-the-merit-list-it-will-be-released-today-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-140220-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन : मेरिट तैयार करने में जुटे कॉलेज, आज होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन : मेरिट तैयार करने में जुटे कॉलेज, आज होगी जारी
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) से संबद्ध जिले के कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए जिलेभर के कॉलेज मंगलवार मेरिट बनाने में जुटे रहे। मेरिट बुधवार को जारी होगी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को 11 व 12 सितंबर तक प्रवेश का मौका दिया जाएगा।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि अब तक स्नातक में तीन और परास्नातक में एक मेरिट से प्रवेश हो चुके हैं। अब स्नातक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए चौथी और परास्नातक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए कॉलेज दूसरी मेरिट बनाने में जुटे हुए हैं। यह मेरिट बुधवार को जारी की जाएगी।
इसके लिए कॉलेजों की ओर से पहले ही तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। साथ ही मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के पास मैसेज भेजा जाएगा। 12 सितंबर तक चलने वाली प्रवेश प्रक्रिया के बाद यदि फिर भी स्नातक व परास्नातक में सीट रिक्त रह जाती हैं तो उन पर सीसीएसयू की ओर से मिलने वाले आगामी निर्देश अनुसार प्रवेश कराए जाएंगे।