{"_id":"61d1d5dc7cbd31298303baa7","slug":"meeting-bulandshahr-news-gbd232110971","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में पंचायत भवनों का कार्य अधूरा, सचिवों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में पंचायत भवनों का कार्य अधूरा, सचिवों को फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में पंचायत भवनों का कार्य अधूरा, सचिवों को फटकार
बुलंदशहर। ग्राम पंचायतों में बनाए जा रहे पंचायत भवनों में कार्य अधूरा है। सीडीओ द्वारा की गई समीक्षा बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। सचिवों को भवनों का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। डीपीआरओ को निर्देश देकर निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
जिले के 16 ब्लॉक की 946 ग्राम पंचायतों में शासन के आदेश पर पंचायत भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में काफी तेजी से कार्यों को पूरा किया गया है और इसमें से लगभग सभी ग्राम पंचायतों में कार्य को पूरा कर लिया गया है। लेकिन 73 ग्राम पंचायत अभी ऐसे हैं, जिनमें कार्य धीमी से गति चल रहा है। सीडीओ अभिषेक पांडेय ने गत दिनों पंचायत भवनों के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर प्रगति रिपोर्ट देखी थी, मगर कार्य अधूरा होने के कारण सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित सचिवों को चेतावनी दी है। बताया गया कि जल्द से जल्द सचिवों को उक्त पंचायत भवनों में निर्माण कार्य को पूरा कराया जाए। जिससे पंचायत सहायक भवनों में बैठकर विभागीय कार्यों को पूरा कर सकें। डीपीआरओ को निर्माण संबंधित कार्यों के लिए निर्देश दिए हैं। बता दें कि 28 ग्राम पंचायतों में अभी पंचायत भवनों के लिए जमीन नहीं मिली है।
पंचायत भवनों के निर्माण को लेकर बैठक ली थी, सचिवों को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसमें लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्यों की समीक्षा प्रत्येक सप्ताह की जाएगी। - अभिषेक पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी।