फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   meerut bulandshahar highway will link to delhi highway

दिल्ली हाईवे से लिंक होगा मेरठ-बुलंदशहर हाईवे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
meerut bulandshahar highway will link to delhi highway
दिल्ली हाईवे से लिंक होगा मेरठ-बुलंदशहर हाईवे
विज्ञापन

बुलंदशहर। मेरठ-बुलंदशहर हाईवे को अब दिल्ली हाईवे से लिंक करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए आठ गांवों में जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इससे प्रतिदिन दिल्ली और मेरठ की ओर जाने वाले हजारों लोगों का सफर 10 किमी कम हो जाएगी। फिलहाल उक्त सभी गांवों में जमीन की रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई है।
मेरठ से बुलंदशहर का सफर सुहाना करने के लिए केंद्र सरकार ने करीब 700 करोड़ की लागत से नेशनल हाईवे 334 का निर्माण कराया था। हाईवे बनाए जाने के बाद से बुलंदशहर से मेरठ की दूरी अब डेढ़ घंटे में तय की जा सकती है। वहीं, बुलंदशहर से दिल्ली जाने के लिए करीब पांच साल पहले सरकार ने नेशनल हाईवे 91 का निर्माण कराया था। मेरठ रोड स्थित ग्रामीणों को दिल्ली जाने के लिए पहले भूड़ चौराहा और उसके बाद नेशनल हाईवे 91 का सफर करना पड़ता था। अब उन्हें राहत मिलेगी और एनएचएआई द्वारा दोनों हाईवे को लिंक करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल इसके लिए आठ गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा और बाद में फोर लेन लिंक हाईवे का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन गांवों से गुजरेगा हाईवे
मेरठ हाईवे से दिल्ली हाईवे को लिंक करने के लिए अल्लीपुर गिझौरी, कुड़वल बनारस, काजमपुर देवली, कमालपुर, औढेरा उर्फ नवादा, असदुल्लापुर, अड़ौली से होकर दरियापुर गांव पर हाईवे को आपस में जोड़ा जाएगा। इसकी कुल लंबाई तीन किमी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे निर्माण का कार्य पहले से ही प्रस्तावित है। इसकी पूरी तैयारी मेरठ से की जाएगी। वहीं, के अधिकारी इसकी देखभाल करेंगे।
- पीपी सिंह, पीडी, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed