{"_id":"68c1ad8c19b651fee605ddef","slug":"medicines-worth-50-thousand-seized-from-medical-store-samples-taken-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-140312-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मेडिकल स्टोर से 50 हजार की दवा जब्त, नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मेडिकल स्टोर से 50 हजार की दवा जब्त, नमूने लिए
विज्ञापन
बुलंदशहर। औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सूर्यनगर स्थित श्रीजी नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। टीम को बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर का संचालन होते मिला। इस पर टीम ने 50 हजार की दवाएं जब्त कर दो दवाओं के नमूने लिए हैं।
औषधि निरीक्षक अनिल कुमार आनंद ने बताया कि हापुड़ के औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी संग सूर्य नगर स्थित श्रीजी नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। नर्सिंग होम में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर संचालित मिला। मेडिकल स्टोर पर सिंह द्वारा दवा की बिक्री किए जाने पर लाइसेंस मांगा तो कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। बिना लाइसेंस औषधियों का क्रय विक्रय एवं भण्डारण करना दण्डनीय अपराध है। मेडिकल स्टोर से 42 प्रकार की करीब 50 हजार रुपये की दवाओं को जब्त किया गया है। नमूने की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अभियुक्त के विरुद्ध सक्षम न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा। संवाद