फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   medical collage

जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में विलय करने की तैयारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
medical collage
जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में विलय करने की तैयारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल का अब मेडिकल कॉलेज में विलय होगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए दोनों अस्पतालों की संपत्ति और स्टाफ का ब्योरा मांगा गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के चिकित्सकों की संख्या शासन को भेज दी है।
जिले में पिछले काफी समय से मेडिकल कॉलेज का निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य के साथ-साथ कागजी कामों को भी साथ-साथ पूरा किया जा रहा है। दो माह पूर्व शासन ने जिला अस्पताल की चल-अचल संपत्ति के साथ स्टाफ की जानकारी मांगी थी, जिसके चलते अस्पताल प्रशासन द्वारा चल-अचल संपत्ति के साथ चिकित्सकों का डाटा शासन को भेज दिया है। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में नियमित चिकित्सकों के साथ संविदा पर तैनात चिकित्सकों की सूची भेजी गई है। मेडिकल कॉलेज के लिए दोनों अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों की संख्या कम है, जिसके चलते जल्द ही जिले को सभी जरूरी चिकित्सक मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से ये भेजा गया डाटा
विभागीय अफसरों के अनुसार जिला अस्पताल में तैनात सीएमएस समेत 15 चिकित्सक, छह फार्मासिस्ट, एक ऑप्टोमेट्रिस्ट, चार टेक्नीशियन, 12 स्टाफ नर्स, 18 वार्ड ब्वाय, तीन वार्ड आया, सात यूपीसेक कर्मी और अधिकारी, 47 संविदा और अस्पताल से संबंध चिकित्सक और कर्मी व 25 अन्य कर्मी आदि का डाटा भेजा गया है। वहीं, जिला महिला अस्पताल से भी करीब 100 नियमित, संविदा और संबंध चिकित्सक, कर्मी आदि का डाटा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी सत्र से मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की तैयारी
एक तरफ जहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेजी से चल रहा है। वहीं, इसी सत्र से पढ़ाई शुरू करने की भी तैयारी शुरू हो गई है। अफसरों के अनुसार जिले से करीब 100 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। हालांकि प्रवेश के बाद 50-50 छात्रों को आसपास के जनपदों में पढ़ाई करवाई जाएगी।

शासन की ओर से चिकित्सकों और स्टाफ का डाटा मांगा गया था। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मियों का डाटा भेज दिया गया है। इसके साथ ही चल-अचल संपत्ति का भी ब्योरा भेजा गया है। - डॉ. राजीव प्रसाद, नोडल अधिकारी व सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed