फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Maya, Mulayam and Mamata Notbandi restless: Maurya

नोटबंदी से माया-मुलायम और ममता हैं बेचैन: मौर्य

Thu, 15 Dec 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 15 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Maya, Mulayam and Mamata Notbandi restless: Maurya
राजनी‌ति - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

‘नोटबंदी से माया-मुलायम और ममता बैचेन हो गए हैं। विपक्षी दलों को जनता की नहीं बल्कि कालेधन की चिंता सता रही है। वहीं जनता नोटबंदी का समर्थन कर रही है। आमजन को थोड़ा कष्ट जरूर हो रहा है, लेकिन 15 दिन में हालात सामान्य होने लगेंगे।’

कुछ इस तरह से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने यहां नुमाइश ग्राउंड में हुए पार्टी के युवा सम्मेलन में नोटबंदी पर हल्ला मचा रहे विपक्षी दलों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से मायावती का हाथी मोटा हो गया है। मायावती का ब्लड प्रेशर हाई हो रहा है और अब वह नींद की गोलियां खा रही हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह नोटबंदी पर जनता के लिए सात दिन का वक्त मांग रहे थे, जबकि हकीकत ये है कि यह वक्त कालेधन को ठिकाने लगाने के लिए मांगा जा रहा था। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि चिटफंड घोटाले में घिरी ममता को भी कालेधन की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिटफंड घोटाले से अर्जित किया गया पैसा अब रद्दी हो गया है। नोटबंदी के कारण माया, मुलायम और ममता कंगाल हो चुके हैं। युवा सम्मेलन के संजोयक दीपक दुल्हेरा ने बताया कि कार्यक्रम में वेस्ट यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सांसद डॉ. भोला सिंह, राष्ट्रीय मंत्री सोमेंद्र तोमर, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, जिला प्रभारी विमल शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन,

मानवेंद्र, विधायक विमला सोलंकी, चेयरपर्सन पिंकी गर्ग, राजबाला सैनी, राजकुमार लोधी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह, पूर्व विधायक अनिल शर्मा, होराम सिंह, पूर्व विधायक मुंशीलाल गौतम, होशियार सिंह, सतीश शर्मा, प्रशांत वशिष्ठ, डीके शर्मा, संजय शर्मा,  आशीष वत्स, अखिल कुमार, सुधीर शर्मा,

आनंद चौधरी, मीडिया प्रभारी शरद त्रिवेदी, संजय माहेश्वरी, हितेश गर्ग, मिनाक्षी सिंह, सुनील रामा, पुष्पेंद्र सिंह, धर्मेद्र काली, अजय त्यागी, नरेंद्र तायल, ब्रूनो भूषण, सुनील शर्मा सभासद, ऋषिपाल सिंह, प्रिंस तेवतिया, विकास चौहान, गिरीराज सिंह, सोनू सैन, मोहक शर्मा, अंकुर गुप्ता, विपुल वार्ष्णेय, दिनेश कुमार धन्नू, भवतोष गुर्जर आदि रहे।

‘अखिलेश असफल और नकारा मुख्यमंत्री’
कोतवाली देहात के गांव दोस्तपुर के पास 29 जुलाई को हुई हाईवे गैंगरेप की घटना पर प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश यादव को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाईवे पर हैवानियत और मथुरा के जवाहर बाग में हुआ कांड सीधे तौर पर मुख्यमंत्री का फेल्योर साबित करता है।

युवा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास गृह मंत्रालय का भी प्रभार है। ऐसे में हाईवे पर हुई हैवानियत और मथुरा के जवाहर कांड के लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार हैं। अखिलेश यादव पूरे देश में सबसे असफल और नकारा मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री सैफई में होने वाले विकास से प्रदेश का विकास नापते हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव युवाओं को धोखा दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं को हसीन सपने दिखाकर सत्ता हासिल की और फिर उन सपनों को चकनाचूर कर दिया।

अव्यवस्थाओं के बीच हुआ युवा सम्मेलन
भाजपा का युवा सम्मेलन अव्यवस्थाओं के बीच पूरा हुआ। मंच पर ही कई कार्यकर्ता चढ़ गए। जमकर धक्का-मुक्की हुई। कोई भी कार्यकर्ता मंच से उतरने को तैयार नहीं दिखा। कार्यक्रम आयोजक दीपक दुल्हैरा और अन्य नेता बार-बार कार्यकर्ताओं को शांत करते  दिखे, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ।

‘यूपी में 300 से ज्यादा सीट जीतेगी भाजपा’
‘आगामी विधानसभा चुनाव में यदि युवा जिले की सातों सीट भाजपा को जिता देंगे तो प्रदेश में भाजपा को 300 से ज्यादा सीट जीतने से कोई नहीं रोक पाएगा। ’ यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने यहां नुमाइश ग्राउंड में हुए युवा सम्मेलन में कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा का भविष्य युवा के हाथ में है और युवा का भविष्य भाजपा में सुरक्षित है। प्रदेश अध्यक्ष ने बसपा, सपा और कांग्रेस पर भी जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बुआ मायावती और भतीजे अखिलेश ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार कुशासन का प्रतीक है। सिर्फ भाजपा सरकार में ही सुशासन आ सकता है। सपा-बसपा बारी-बारी से प्रदेश को लूटने में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में थोड़ा बहुत मुकाबला सिर्फ सपा से होगा। इससे पहले सांसद डॉ. भोला सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। 

प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने युवाओं से सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने प्रदेश अध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर और गदा भेंटकर स्वागत किया। युवा सम्मेलन के संयोजक दीपक दुल्हैरा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

24 दिसंबर के बाद भाजपा करेगी प्रत्याशियों की घोषणा
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा 24 दिसंबर के बाद की जाएगी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अभी भाजपा की चार परिवर्तन यात्राएं प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए निकली हुई हैं।


यह सभी यात्राएं 24 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेंगी। 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर होने वाली रैली के बाद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सीट से कई टिकट दावेदार हैं, इसलिए विधानसभा चुनाव में दावेदार नहीं बल्कि कमल के फूल को वोट देनी है।

विधायक बंधुओं पर सस्पेंस कायम कर गए प्रदेश अध्यक्ष
सपा से निष्कासित विधायक बंधुओं के भाजपा में शामिल होने पर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सस्पेंस कायम कर गए। पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने विधायक बंधु के भाजपा में शामिल होने को काल्पनिक सवाल बताया।

भाजपा का युवा सम्मेलन अव्यवस्थाओं के बीच पूरा हुआ। मंच पर ही कई कार्यकर्ता चढ़ गए। जमकर धक्का-मुक्की हुई। कोई भी कार्यकर्ता मंच से उतरने को तैयार नहीं दिखा। कार्यक्रम आयोजक दीपक दुल्हैरा और अन्य नेता बार-बार कार्यकर्ताओं को शांत करते  दिखे, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं हुआ।

‘यूपी में 300 से ज्यादा सीट जीतेगी भाजपा’
‘आगामी विधानसभा चुनाव में यदि युवा जिले की सातों सीट भाजपा को जिता देंगे तो प्रदेश में भाजपा को 300 से ज्यादा सीट जीतने से कोई नहीं रोक पाएगा। ’ यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने यहां नुमाइश ग्राउंड में हुए युवा सम्मेलन में कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा का भविष्य युवा के हाथ में है और युवा का भविष्य भाजपा में सुरक्षित है। प्रदेश अध्यक्ष ने बसपा, सपा और कांग्रेस पर भी जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बुआ मायावती और भतीजे अखिलेश ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार कुशासन का प्रतीक है। सिर्फ भाजपा सरकार में ही सुशासन आ सकता है।

सपा-बसपा बारी-बारी से प्रदेश को लूटने में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में थोड़ा बहुत मुकाबला सिर्फ सपा से होगा। इससे पहले सांसद डॉ. भोला सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।  प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने युवाओं से सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल ने प्रदेश अध्यक्ष को फूलमाला पहनाकर और गदा भेंटकर स्वागत किया। युवा सम्मेलन के संयोजक दीपक दुल्हैरा ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

24 दिसंबर के बाद भाजपा करेगी प्रत्याशियों की घोषणा
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा 24 दिसंबर के बाद की जाएगी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अभी भाजपा की चार परिवर्तन यात्राएं प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए निकली हुई हैं। यह सभी यात्राएं 24 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेंगी।

25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर होने वाली रैली के बाद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सीट से कई टिकट दावेदार हैं, इसलिए विधानसभा चुनाव में दावेदार नहीं बल्कि कमल के फूल को वोट देनी है।


विधायक बंधुओं पर सस्पेंस कायम कर गए प्रदेश अध्यक्ष
सपा से निष्कासित विधायक बंधुओं के भाजपा में शामिल होने पर प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य सस्पेंस कायम कर गए। पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने विधायक बंधु के भाजपा में शामिल होने को काल्पनिक सवाल बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed