फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Markets are buzzing with Navratri celebrations

Bulandshahar News: नवरात्र को लेकर बाजार गुलजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Markets are buzzing with Navratri celebrations
शर्मा इंटर कॉलेज के पास माता की चुनरी खरीदते ग्राहक। संवाद
बुलंदशहर। शारदीय नवरात्र को लेकर बाजारों में रौनक लौटने लगी है। बाजारों में माता की चुनरी, पोशाक, मूर्तियां और पूजन सामग्री की बिक्री शुरू हो गई। रविवार को नगर समेत जिलेभर के बाजारों में व्रत के खाने-पीने एवं माता की पूजन सामग्री खरीदने के लिए लोग पहुंचे।
विज्ञापन

पोशाक एवं पूजन सामग्री विक्रेता अनुराग दत्त कौशिक ने बताया कि पीतल की मूर्तियां 251 से लेकर 5100 रुपये तक की कीमत की उपलब्ध हैं। माता रानी के लिए 10 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक के लहंगा-चुनरी एवं 10 रुपये से लेकर 400 रुपये तक की चुनरी उपलब्ध है। अंकुर कौशिक ने बताया कि माता रानी के लिए 10 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की माला और पूजन की अन्य सामग्री उपलब्ध है।
विज्ञापन

किराना व्यापारी हितेश आनंद ने बताया कि नारियल 55 से 70 रुपये, मखाने एक हजार से 1400 रुपये और चौलाई 120 से 140 रुपये प्रति किलो की दर पर बाजार में उपलब्ध हैं। इसके अलावा व्रत के अन्य जरूरी सामान और पूजा घर की साज-सजावट के सामनों की भी खरीदारी करने को ग्राहक आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed