फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   man died by electric shock

संविदाकर्मी की करंट से मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
man died by electric shock
विद्युत संविदाकर्मी की करंट से मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद अहीर में मंगलवार को एक विद्युत संविदाकर्मी की 11 हजार केवी की लाइन के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक का नाम महेश चंद (32) पुत्र गंगाराम निवासी नंगला कला सिकंदराबाद है। उसके भाई होराम सिंह ने थाने में तहरीर दी है।
ग्राम नंगला कला सिकंदराबाद निवासी महेश चंद गुलावठी थाना अंतर्गत ग्राम सनौटा बिजलीघर पर विद्युत संविदाकर्मी लाइनमैन के रूप में कार्यरत था। वह मंगलवार को ड्यूटी पर था। मृतक के भाई होराम सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि सनौटा बिजलीघर के जेई ने उसके भाई महेश चंद को सूचना दी कि ग्राम औरंगाबाद अहीर में एक ट्यूबवेल का फ्यूज जल गया था। इस पर उसका भाई शट डाउन लेकर अपने एक साथी विद्युतकर्मी के साथ ट्यूबवेल पहुंच गया। मौके पर जाकर उसके भाई महेश चंद ने फोन पर एसएसओ से शट डाउन कन्फर्म किया। फोन पर एसएसओ द्वारा कहा गया कि फीडर का शट डाउन करके मशीन बाहर कर दी है। इसके बाद महेश विद्युत खंभे पर चढ़ गया और तार को हाथ लगाया तो 11 हजार केवी की विद्युत लाइन के करंट से महेश चंद की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस व परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतक अपनी पीछे पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गया है। किसान नेता अमित बिधूड़ी एवं अन्य ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजे की मांग की है। कोतवाल विवेक शर्मा का कहना है कि मृतक के भाई ने थाने में घटना की तहरीर दी है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

अस्पताल से भागे साथी विद्युतकर्मी
गुलावठी। ग्राम औरंगाबाद अहीर में विद्युत करंट लगने के बाद महेश चंद को उसके साथी विद्युतकर्मी गुलावठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे तो वहां पर अन्य विद्युतकर्मी उसके शव को अस्पताल में छोड़कर भाग चुके थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने भी आनन फानन महेश चंद के शव को बुलंदशहर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक संविदाकर्मी ने शट डाउन लिया था, लेकिन सनौटा बिजलीघर पर तैनात एसएसओ ने दूसरे गांव का शट डाउन दे दिया। यह एसएसओ की लापरवाही है। एसएसओ के विरूद्ध थाने में लिखित तहरीर दी गई है। - आरके प्रजापति, एसडीओ विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed