फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   man died

अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालु की शिविर में हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
man died
अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालु की शिविर में हुई मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। अमरनाथ यात्रा के लिए गए नगर निवासी बाबू वर्मा की चढ़ाई के दौरान तबियत खराब होने से मौत हो गई। यात्रा पूरी कर शिविर पहुंचे उनके साथियों को उनका शव वहां पड़ा हुआ मिला। जिसकी सूचना उन्होंने मृतक के परिजनों को दी। शुक्रवार को शव लेकर उनके साथी बुलंदशहर पहुंचे और गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। दूसरी ओर नगर के मोहल्ला साठा से उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए एक बुजुर्ग की भी तबियत बिगड़ने से मौत हो गई।

नगर के दिल्ली रोड निवासी बाबू वर्मा चार जुलाई की रात अन्य फोटोग्राफर साथियों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए घर से निकले थे। पांच जुलाई को वाहन से यात्रा पूरी की और छह जुलाई की सुबह अमरनाथ की चढ़ाई शुरू कर दी। इसी दौरान बाबू वर्मा को उल्टी हुई और तबियत बिगड़ने लगी। उनके साथी आगे जा चुके थे। हालत बिगड़ने पर बाबू वर्मा ने यात्रा बीच में ही छोड़ते हुए शिविर में आकर आराम किया। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों को फोन पर बताया कि उनकी तबियत बिगड़ रही है और वह शिविर में आराम कर रहे हैं। तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर साथियों ने वापस आने की बात कही, लेकिन बाबू ने उन्हें यात्रा पूरी कर वापस आने को कहा। मृतक के पुत्र सचिन वर्मा ने बताया कि जब बृहस्पतिवार सुबह अन्य साथी वापस लौटकर शिविर पहुंचे तो बाबू वर्मा शिविर में मृत अवस्था में पड़े हुए थे। ठंड अधिक होने के चलते उनका शव अकड़ गया था। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे उनका शव दिल्ली एयरपोर्ट पर लगाया गया। देर शाम शव को घर लाने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। बाबू वर्मा जिला प्रशासन के कार्यक्रमों, नुमाइश, चुनाव के दौरान फोटोग्राफी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed