फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Malnourished children should be adopted by teachers: DM

अध्यापकों को गोद दिलाए जाएं कुपोषित बच्चे : डीएम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Malnourished children should be adopted by teachers: DM
कलक्ट्रेट में जिला पोषण समिति की बैठक लेते डीएम और सीडीओ।
बुलंदशहर। गोद लिए गए आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करते हुए स्थिति की रिपोर्ट दी जाए। साथ ही अध्यापकों को भी कुपोषित बच्चों को गोद देते हुए उन्हें कुपोषण से मुक्त करने के लिए कदम उठाए जाएं। यह निर्देश डीएम सीपी सिंह ने जिला पोषण समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम सीपी सिंह की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष कार्य करते हुए गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को पोषित आहार उपलब्ध कराएं। योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों को पौष्टिक आहार देकर उपचारित किया जाए। डीपीओ को निर्देशित किया कि जिले को कुपोषण मुक्त बनाए जाने के लिए नौ अगस्त से कुपोषण मुक्त अभियान चलाया जाना है, इसके लिए कार्य योजना तैयार कर प्रभावी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोद लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का समय पर निरीक्षण कर आख्या उपलब्ध कराएं। पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों कि स्थिति की समीक्षा करते हुए प्रगति बहुत कम पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई और निर्देशित किया गया कि कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाये जाने के लिए उन्हें उपचार दिया जाना अति आवश्यक है। इसलिए ऐसे बच्चों को चिन्हित कर एनआरसी में उपचार के लिए भिजवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी सीडीपीओ को निर्देश दिए कि जो भी दायित्व दिए गए हैं, उनका निर्वहन सख्ती से किया जाए। डीपीओ को निर्देशित किया कि सीडीपीओ, सुपरवाइजर के साथ बैठक कर उनके कार्यो की समीक्षा कर विभाग के कार्यों में प्रगति लाई जाए। बीएसए को निर्देशित किया गया कि कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाये जाने तथा जनपद को कुपोषण से मुक्त करने के लिए अध्यापकों को भी बच्चों को गोद दिया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री कुलदीप मीना, डीपीओ दीप्ति त्रिपाठी, बीएसए सहित सम्बंधित अधिकारी, सभी सीडीपीओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed