{"_id":"604a56508ebc3ed38166c779","slug":"mahashivratri-bulandshahr-news-gbd2152398133","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि : बम-बम भोले से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि : बम-बम भोले से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
राजराजेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्वालु।
- फोटो : BULANDSHAHR
महाशिवरात्रि : बम-बम भोले से गूंजे शिवालय
बुलंदशहर/अहार। महाशिवरात्रि पर बृहस्पतिवार अलसुबह से देर शाम तक नगर समेत जनपद भर के शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। आरती और अभिषेक के बाद मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए। इसके बाद शिवभक्तों ने शिवजी को जल चढ़ाकर पूजा अर्चना की। वहीं, हरिद्वार और गंगोत्री समेत अन्य स्थानों से भी कांवड़ लेकर आए शिवभक्तों ने भी जलाभिषेक किया। सुरक्षा को लेकर मंदिरों पर पुलिसबल तैनात रहा। साथ ही जगह-जगह भंडारे लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।
हरिद्वार, ब्रजघाट, अहार, नरौरा अनूपशहर आदि स्थानों से कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्त गत रात्रि तक अपने गंतव्य तक पहुंच गए थे। बृहस्पतिवार सुबह राज राजेश्वर मंदिर, भवन मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, सिद्धेश्वर मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, साठा मंदिर, हनुमान मंदिर, मनसा देवी मंदिर, टीचर्स कॉलोनी स्थित शिव-शक्ति मंदिर समेत अन्य शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की लाइन लग गई। शाम तक भक्तों ने जलाभिषेक किया। वहीं, सदर तहसील क्षेत्र के गांव गंगेरूआ स्थित श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ मंदिर में 70 फीट ऊंचे शिवलिंग पर जलाभिषेक करने वाले शिवभक्तों का पूरा दिन तांता लगा रहा। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। उधर, अहार में अंबकेश्वर महादेव मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार सुबह भोर होते ही खुल गए। भोलेनाथ के श्रृंगार आदि के बाद मंगला आरती हुई। सांसद डॉ. भोला सिंह समेत अन्य शिवभक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, बेर और प्रसाद चढ़ाकर मनौती मांगी। इस दौरान मेले में भारी भीड़ रही और जलाभिषेक करने पहुंचे भक्तों ने खूब खरीदारी की। वहीं, मंदिर परिसर में विभिन्न सेवादारों द्वारा भंडारा भी आयोजित किया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष विक्रम गिरि, सीओ अनूपशहर रमेश चंद्र त्रिपाठी, थाना प्रभारी राजेश यादव, लेखपाल रतनवीर सिंह द्वारा समय-समय पर मंदिर के आसपास स्थलों का निरीक्षण किया गया। वहीं, स्वास्थ्य शिविर में फार्मासिस्ट जितेंद्र कुमार और समाजसेवी गीतम कुशवाहा मौजूद रहे।
भंडारा लगाकर बांटा प्रसाद
महाशिवरात्रि पर जिलेभर में जगह-जगह भंडारे लगाकर प्रसाद बांटा गया। इस दौरान भंडारे लगाने वाले प्रसाद पाने वालों की सेवा में भी जुटे रहे। नगर के कालाआम चौराहे पर भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजक आजाद चौधरी ने बताया कि दोपहर करीब 11 बजे पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण शुरू कर दिया गया। जितेंद्र भाटी, सोनू गिरि, रवि शर्मा, ऋतिक शर्मा, नाजिम खान, देवकी और आकाश आदि का सहयोग रहा।