फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   mahashivratri

महाशिवरात्रि : कांवड़ लेने उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक आज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
mahashivratri
रामघाट के संकरे नहर पुल से कांवड़ भरकर गुजरते श्रद्धालु। - फोटो : BULANDSHAHR
महाशिवरात्रि : कांवड़ लेने उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक आज
विज्ञापन

बुलंदशहर/नरौरा/अनूपशहर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों और प्रशासन स्तर की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरिद्वार, नरौरा और अनूपशहर गंगातट से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों का जत्था भी लौट आया है। बृहस्पतिवार सुबह से ही श्रद्धालु शिवालयों में जल चढ़ाना शुरू कर देंगे। वहीं, डीएम और एसएसपी ने भी मंगलवार शाम अहार और बुधवार सुबह नरौरा अनूपशहर के विभिन्न गंगा तटों और मंदिरों का निरीक्षण कर अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
महाशिवरात्रि भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए जल लेकर ज्यादातर कांवड़िये लौट आए हैं। इसके चलते जनपद हर-हर महादेव और बोल-बम के जयकारों से गुंजायमान है। वहीं, महाशिवरात्रि को लेकर बुधवार को जनपद समेत नगर के प्रमुख शिव मंदिरों में कमेटी के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे नजर आए। बृहस्पतिवार अलसुबह मंदिरों के कपाट खुल जाएंगे और शिवभक्तों की भारी भीड़ रहेगी। इससे पूर्व दूरदराज जिले के अलावा अन्य शिवभक्त हरिद्वार, नरौरा, अनूपशहर और ब्रजघाट आदि गंगाघाटों से शिव कांवड़ लेकर अपने-अपने शिवालयों को लौटने लगे। वहीं, जगह-जगह शिवभक्तों के स्वागत को लेकर लंगर (भंडारे) पंडाल आदि लगे हुए है। जहां शिवभक्तों के खाने-पीने से लेकर दवाई आदि की व्यवस्था की गई है। शिवभक्तों की सेवा में जुटे सेवादार वरुण शर्मा एवं ऋतिक शर्मा ने बताया कि भंडारे में शिव भक्तों के लिए प्रत्येक सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया गया है। वहीं, नरौरा से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा राजस्थान व मध्य प्रदेश तक के श्रद्धालु रामघाट से कांवड़ भरकर अपने-अपने गंतव्य को रवाना होते हैं। बुधवार को दोपहर में भीड़ चरम पर होने के दौरान डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह स्वयं व्यवस्थाओं को संभालते नजर आए। एसडीएम मोनिका सिंह व सीओ वंदना शर्मा अधीनस्थों के साथ गंगाघाट पर व्यवस्थाएं संभाले रहीं। वहीं नावों पर तैनात तैराक स्नानार्थियों की सुरक्षा में लगे रहे।
विज्ञापन

नरौरा चौराहे से दूसरे दिन भी ट्रैफिक रहा डायवर्ट
नरौरा। रामघाट में लगने वाले विशाल कांवड़ मेले में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ने मंगलवार सुबह से नरौरा के पं.दीनदयाल चौराहे से वाया रामघाट-अतरौली होते हुए अलीगढ़ जाने वाले यातायात को वाया डिबाई डायवर्ट किया गया। जिसे बुधवार को भी डायवर्ट रखा गया। एसएचओ नरौरा अमर सिंह ने बताया कि रामघाट पुलिस द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यकता जताए जाने पर नरौरा से वाया डिबाई ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर होगा जलाभिषेक
नगर के राज राजेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, साठा देवी मंदिर, भवन मंदिर, हनुमान मंदिर, मनसा देवी मंदिर और गंगेरुवा स्थित श्री द्वाद्वस महालिंगेश्वर सिद्ध महापीठ समेत अन्य मंदिर सज चुके हैं। इसके अलावा औरंगाबाद में प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर, शिव मंदिर, चांमड़ देवी मंदिर, अहार स्थित अंबकेश्वर मंदिर, अनूपशहर, स्याना, जहांगीराबाद, खानपुर, बुगरासी, बीबीनगर, गुलावठी, ऊंचागांव, नरसेना, डिबाई, नरौरा, अहमदगढ़ और शिकारपुर समेत अन्य स्थानों पर स्थित शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा।
जलाभिषेक का शुभ मुहुर्त
पंडित करुणानिधि भारद्वाज ने बताया कि 11 मार्च की मध्यरात्रि 12 बजकर छह मिनट से पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके बाद दोपहर दो बजकर 39 मिनट से चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी, जो कि 12 मार्च की दोपहर तीन बजकर दो मिनट तक रहेगी।
प्रमुख शिवालयों पर तैनात रहेगी स्वास्थ्य टीम
महाशिवरात्रि पर लगने वाले गंगा घाटों पर मेला समाप्ति तक एंबुलेंस, जीवन रक्षक दवाएं, चिकित्सकों की टीम शिव मंदिरों पर 24 घंटे उपस्थित रहेंगी। वहीं, चिकित्सालयों में ओपीडी से लेकर इमरजेंसी सेवाएं हर समय तैयार रखने के साथ जिला अस्पताल में 10 बेड और अन्य केंद्रों पर पांच-पांच बेड आरक्षित करने के भी निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि महाशिवात्रि को लेकर शिवभक्तों के उपचार संबंधी चिकित्सा व्यवस्था के लिए सभी प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

सुरक्षा रहेगी चाक चौबंद, खुफिया तंत्र सक्रिय
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिवालयों पर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया गया है। सभी शिवालयों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी अप्रिय घटना को काबू पाने के लिए लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद के संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही इन इलाकों में खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि जिन क्षेत्रों में अधिक कांविड़ियों के पहुंचने से यातायात प्रभावित होता है तो संबंधित क्षेत्र में तत्काल रुप से यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed