फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lucknow will operate dial -100 '

लखनऊ से ऑपरेट होगा ‘डायल-100’

Thu, 11 Aug 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शाहनवाज चौधरी
ब्यूरो/अमर उजाला शाहनवाज चौधरी Updated Thu, 11 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Lucknow will operate dial -100 '
dail 100 - फोटो : getty

जिला मुख्यालयों पर कंट्रोल रूम का डायल-100 रिसीव न होने पर अब शासन ने इसको लखनऊ से ऑपरेट कराने का निर्णय लिया है। दो अक्तूबर को नए रूप में डायल-100 का आरंभ किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को कलक्ट्रेट में पुलिस, प्रशासन और आईटी अफसरों की मीटिंग हुई।

विज्ञापन


29 जुलाई को एनएच-91 पर खोड़ा से शाहजहांपुर जाते समय मां-बेटी के साथ दरिंदगी की गई थी। वारदात के बाद घटनास्थल से पीड़ितों ने 100 नंबर को चार बार डायल किया था, लेकिन उसका रेस्पॉस नहीं मिला था।  इसको लेकर पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। ऐसे में केंद्र की योजना के तहत डॉयल-100 को ऑपरेट करने की योजना में काम तेज कर दिया गया।
विज्ञापन


अब डॉयल-100 का रिसीवर लखनऊ में उठेगा। लखनऊ से ही संबंधित जिले के कमांड दफ्तर को सूचित किया जाएगा। कमांड ऑफिस से जिस थाना क्षेत्र की घटना होगी, उस क्षेत्र की उस पीसीआर वैन को सूचना दी जाएगी। घटना स्थल के सबसे नजदीक जो पीसीआर होगी, उसको घटनास्थल पर भेजा जाएगा, ताकि मौका-ए-वारदात पर समय रहते पुलिस पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि डायल-100 की रिपोर्टिंग जिला पुलिस को लखनऊ में करनी होगी। डायल-100 का रूप बदलने से स्थानीय जिम्मेदार पुलिस कर्मियों की मनमानी पर लगाम कसना तय माना जा रहा है। नए कलेवर में डायल-100 का शुभारंभ दो अक्तूबर को होगा, इसीलिए जिला प्रशासन से तीन दिन के भीतर थानों के बारे में सूचना मांगी गई है। योजना प्रदेश में तीन चरणों में शुरू होगी।


यूपी के मानचित्र पर दिखेंगे पुलिस थाने

योजना के तहत पुलिस थानों को डिजिटलाइज्ड किया जा रहा है। पुलिस थानों का नक्शा प्रदेश के मानचित्र पर इंगित होगा। थानों के आसपास कौन-कौन से गांव हैं, उनका भी विवरण मानचित्र पर दर्ज किया जाएगा। इसके लिए एडीएम प्रशासन अरविंद कुमार मिश्र, एसपी क्राइम अरविंद कुमार पांडेय और ई-डिस्ट्रिक मैनेजर पीयूश चौधरी ने कलक्ट्रेट में बैठक की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed