टावर पर चढ़ा प्रेमी: प्रेमिका को बुलाने की शर्त पर किया हंगामा, उतारने के लिए पुलिस ने लगाया पुलिसिया दिमाग
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन अब छात्रा युवक के साथ रहने को तैयार नहीं है। छात्रा की तहरीर के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इश्क का जुनून जब सिर चढ़कर बोलता है, तो इंसान किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है। ऐसा ही कुछ औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव लखावटी में मंगलवार सुबह देखने को मिला। जहां एक सिरफिरा प्रेमी शादी की जिद पर अड़कर हाथ में पेट्रोल की केन लिए 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। करीब एक घंटे तक चले इस ड्रामे ने पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए। अंत में प्रेमिका के मौके पर पहुंचने और समझाने के बाद ही युवक नीचे उतरा, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। साथ ही अब प्रेमिका ने उसके खिलाफ परेशान करने की तहरीर दी है।
शादी में हुई थी दोनों की मुलाकात
स्याना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की औरंगाबाद के एक गांव में रिश्तेदारी है। यहां एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात कुछ समय पूर्व एमए की छात्रा से हुई। धीरे-धीरे दोनों का प्रेम प्रसंग परवान चढ़ा और मामला कोर्ट मैरिज तक पहुंच गया। हालांकि, जब छात्रा के परिजनों को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने विरोध किया और युवक को दूर रहने की हिदायत दी।
पेट्रोल छिड़ककर टावर पर चढ़ा प्रेमी
युवक लगातार परिजनों को जान देने की धमकी दे रहा था। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे युवक गांव पहुंचा और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर टावर पर चढ़ गया। उसने छात्रा के पिता को फोन कर इसकी सूचना दी। खबर मिलते ही औरंगाबाद थाना प्रभारी पुलिस बल और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। टावर के नीचे सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक बार-बार खुद को आग लगाने और नीचे कूदने की धमकी दे रहा था। उसकी एक ही शर्त थी जब तक प्रेमिका नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।
प्रेमिका से बातकर नीते उतरा
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने छात्रा को मौके पर बुलवाया और फोन के जरिए युवक से उसकी बात कराई। छात्रा के समझाने और पुलिस के आश्वासन के बाद युवक नीचे उतरने को तैयार हुआ। पुलिस ने उसके पास से पेट्रोल की केन बरामद की है।
दोनों कर चुके पहले कोर्ट मैरिज
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन अब छात्रा युवक के साथ रहने को तैयार नहीं है। छात्रा की तहरीर के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।