फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loudspeaker

747 धार्मिक स्थलों से उतरे लाउडस्पीकर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
loudspeaker
747 धार्मिक स्थलों से उतरे लाउडस्पीकर
विज्ञापन

बुलंदशहर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जनपद भर में धार्मिक स्थलों पर अत्यधिक ध्वनि तीव्रता वाले लाउडस्पीकर को उतरवाया जा रहा है। साथ ही धर्मगुरुओं से भी इस संबंध में बातचीत कर आपसी सहमति से परिसर के अंदर तक ही आवाज करने वाले लाउडस्पीकर लगाए जाने की अनुमति दी जा रही है। दो दिन में जनपद भर के 747 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं। जबकि करीब छह सौ धार्मिक स्थलों पर लगे स्पीकर की ध्वनि तीव्रता कम कराई गई है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जिले में सभी जगह धार्मिक स्थलों मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरजाघर और सत्संग भवनों से लाउड स्पीकर हटवाए गए हैं। बुलंदशहर ऊपर कोट, भूड़, स्याना, खुर्जा, छतारी, पहासू, जहांगीरपुर, अरनिया सभी क्षेत्रों में पुलिस ने कार्रवाई की। आदेशानुसार केवल धार्मिक स्थल परिसर के अंदर तक ही ध्वनि करने वाले स्पीकर लगाने की अपील की, जिससे पड़ोस में रहने वाले लोगों को परेशानी न हो। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद घर के 276 मंदिरों पर लगे अत्यधिक ध्वनि वाले लाउडस्पीकर उतरवा दिए गए हैं। साथ ही 471 मस्जिदों से भी लाउडस्पीकर उतरा गया है। इसके अलावा 604 धार्मिक स्थलों पर स्थित लाउड स्पीकर की ध्वनि तीव्रता को कम कराया गया है। जिनमें 301 मंदिर और 303 मस्जिद हैं। साथ ही सभी धार्मिक गुरुओं से अपील भी की गई है कि वह लाउडस्पीकर लगवाने की अनुमति अवश्य लें।
विज्ञापन

खुर्जा में ये हुई कार्रवाई
करीब 75 धार्मिक स्थानों पर लगे लाउडस्पीकर चिन्हित किए गए हैं। जिनमें से 35 लाउडस्पीकर को हटवाया गया है। साथ ही कई स्थानों पर ध्वनि तीव्रता को कम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर धार्मिक स्थलों से लाउड स्पीकर हटवाए जा रहे हैं। सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं।- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed