फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loot

बाइक सवार दंपती से 1.70 लाख की लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
loot
बाइक सवार दंपती से 1.70 लाख की लूट
विज्ञापन

सिकंदराबाद। बाइक सवार दंपती के साथ बदमाशों ने मारपीट करते हुए 1.70 लाख रुपये लूट लिए। मारपीट में महिला को चोट भी आई है। वारदात रविवार रात करीब आठ बजे नगला काला के पास हुई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव गेसूपुर निवासी रिजवान ने बताया कि उसकी ससुराल में शादी है। शादी के लिए उसे ससुरालियों को रुपये देने थे। बताया कि उसने गांव में ही कमेटी डाल रखी थी। कमेटी से उसे 1.70 लाख रुपये मिले थे। रविवार की देर शाम वह पत्नी के साथ कमेटी से मिले 1.70 लाख रुपये लेकर बाइक से बुलंदशहर के पास ग्राम गिझोरी स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह कोतवाली सिकंदराबाद की संतपुरा चौकी क्षेत्र में द्वाद्वूपुर राजवाहे पर पहुंचा तो उसकी बाइक पंक्चर हो गई। इसी दौरान तीन बदमाश वहां पहुंचे और उन्होंने उसके व उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद उनके पास से 1.70 लाख रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में उसकी पत्नी घायल हो गई। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना के हर पहलू पर गहनता सेे जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed