{"_id":"6106dc6e8ebc3e844232b832","slug":"loot-in-school-bulandshahr-news-gbd2233584198","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड को बंधक बनाकर स्कूल से लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड को बंधक बनाकर स्कूल से लाखों की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गार्ड को बंधक बनाकर स्कूल से लाखों की लूट
ककोड़। क्षेत्र के झाझर स्थित स्कूल में घुसकर हथियारों से लैस बदमाशों ने गार्ड को बंधक बना लिया और कार समेत लाखों रुपये का माल लूट कर रफूचक्कर हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। स्कूल स्वामी ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
सिकंदराबाद निवासी विभोर सिंघल ककोड़ थाना क्षेत्र के झाझर में जहांगीरपुर मार्ग पर एथॉस स्कूल के संचालक हैं। स्कूल की देखरेख के लिए सिक्योरिटी कंपनी के माध्यम से एटा निवासी अजयकांत को उन्होंने गार्ड के रूप में रखा है। शनिवार देर रात हथियारों से लैस बदमाशों ने स्कूल पर धावा बोल दिया। बदमाशों के पहुंचने पर गार्ड ने उनका विरोध किया तो उन लोगों ने गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने चादर से गार्ड अजयकांत के हाथ-पैर बांध कर कमरे में डाल दिया। बदमाश स्कूल परिसर में खड़ी कार, एक एसी, तीन एलईडी, तीन पंखे, दो कूलर, सोलर लाइट, बैट्रा, इनवर्टर, फ्रिज, वाटर कूलर आदि सामान लूट कर ले गए। उनकी कीमत करीब दस लाख रुपये बताई जा रही है। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड ने किसी तरह खुद को बंधनमुक्त किया और बाहर निकलकर किसी के फोन से मालिक को सूचना दी। मालिक विभोर सिंघल ने बताया कि लूट के वारदात की जानकारी होने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। उधर, वारदात की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। जानकारी होने पर काफी संख्या में आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
पिछले साल भी चोरों ने बोला था धावा
स्कूल मालिक ने बताया कि पिछले साल भी चोरों ने स्कूल में धावा बोलकर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया था। मामले में पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आया है। गहनता से छीनबीन कराई जा रही है। कुछ अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का राजफास कर दिया जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर