फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Loot case

सराफा व्यापारी के एक नौकर के रिश्तेदार हैं लुटेरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Loot case
थाने में खड़ा पीड़ित मुनीम ओंकार और उसका साथी - फोटो : KHURJA
सराफा व्यापारी के एक नौकर के रिश्तेदार हैं लुटेरे
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में एनएच-91 स्थित अगवाल फ्लाईओवर पर कासगंज के सराफा व्यापारी के मुनीम व कर्मियों से हुई 72 लाख की लूट का पुलिस जल्द राजफाश कर देगी। बताया जा रहा है कि सराफा व्यापारी के ही एक नौकर के रिश्तेदार ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
कासगंज थाना क्षेत्र के छोटी सब्जी मंडी निवासी ओंकार ने सोमवार को खुर्जा नगर पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि वह कासगंज निवासी नवनाथ जाधव ऊर्फ अन्ना सराफ के यहां मुनीम है। वह कार में सवार होकर अपने साथी शिवाजी के साथ कासगंज से दिल्ली के चांदनी चौक आभूषण खरीदने के लिए जा रहा था। कार में एक बैग में 72 लाख रुपये की नकदी भी रखी हुई थी। कार को उनका ड्राइवर प्रेमवीर उर्फ राकेश चला रहा था। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के अगवाल फ्लाईओवर के निकट एक सफेद रंग की बोलेरो ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बोलेरो से उतरे कुछ लोगों ने खुद को आयकर का अधिकारी बताया। कार के कागज और पिछली सीट पर शिवाजी के पास रखे बैग के बारे में पूछने लगे। एक युवक ने शिवाजी के पास बैठकर रुपये ले लिए। कुछ दूरी के साथ चलने के बाद 72 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सर्विलांस व सीसीटीवी के माध्यम से जांच की तो काफी अहम सुराग हाथ लगे। पूरे प्रकरण में सराफा व्यापारी के एक नौकर की भूमिका संदिग्ध पाई गई। बुधवार को पुलिस ने उक्त नौकर के रिश्तेदार समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द होगा राजफाश
जांच पड़ताल के दौरान काफी अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed