फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Loot

फाइनेंस कंपनी के एजेंट से बदमाशों ने लूटी नकदी और टैबलेट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Loot
फाइनेंस कंपनी के एजेंट से बदमाशों ने लूटी नकदी और टैबलेट
विज्ञापन

गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव बीघेपुर के निकट मंगलवार देर शाम बदमाशों ने बाइक सवार एक फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हथियारों के बल पर 56 हजार रुपये नकदी, टैबलेट व एक बायोमीट्रिक मशीन लूट ली। विरोध करने पर आरोपी उसके साथ हाथापाई करते हुए और हत्या की धमकी देते हुए खेतों की ओर से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में बृहस्पतिवार को तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
अलीगढ़ जनपद के गभाना थाना क्षेत्र के गांव जखैता निवासी ललित कुमार ने बताया कि वह गुलावठी के मोहल्ला रामनगर स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। चार माह से वह क्षेत्र में कंपनी के लिए कलेक्शन करने का काम कर रहा है। ललित ने बताया कि वह मंगलवार को कलेक्शन के लिए थाना क्षेत्र के गांव बीघेपुर गया था। वहां से लोगों से करीब 56 हजार रुपये का कलेक्शन कर बाइक से गुलावठी लौट रहा था। गांव से करीब एक किलोमीटर बाहर निकले तो सड़क किनारे ईख के खेत से दो हथियारबंद बदमाश सड़क पर आ गए। साथ ही पीड़ित को तमंचा दिखाकर रुकवा लिया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से उसका बैग लूट लिया। बैग में 56 हजार रुपये, एक टैबलेट व बायोमीट्रिक मशीन थी। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपी उसके साथ हाथापाई करते हुए व हत्या की धमकी देते हुए खेतों की ओर से भाग निकले। पीड़ित ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। लेकिन, बदमाशों का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं, अब दो दिन बाद बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

देर रात तक चला चेकिंग अभियान
सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर खेत को चारों ओर से घेर कांबिंग भी की लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में भी बदमाशों की तलाश के लिए अभियान चलाया। अफसरों का कहना है कि बदमाश पैदल आए थे, जिससे आशंका है कि बदमाश आसपास के ही किसी क्षेत्र के हैं। जिनकी जल्द ही शिनाख्त कर वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात मंगलवार देर शाम की है। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर अब रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। काफी अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed