फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loot

औरंगाबाद में दंपती से जेवरात लूटे, विरोध पर पिस्टल की बट से पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
loot
औरंगाबाद में दंपती से जेवरात लूटे, विरोध पर पिस्टल की बट से पीटा
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव ईलना के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने बाइक सवार दंपती के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले उनकी बाइक की चाबी निकली, फिर महिला से जेवरात और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने पिस्टल की बट से पीटा और फायरिंग करते हुए भाग निकले।
ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर निवासी पूर्व फौजी सुरेंद्र सिंह पत्नी उषा के साथ बुधवार को बाइक से खानपुर थाना क्षेत्र के गांव इमलिया स्थित ससुराल जा रहे थे। औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव ईलना के पास औरंगाबाद की ओर से दो बाइक पर आए चार बदमाशों ने पूर्व फौजी की बाइक से चाबी छीन ली। जिससे पूर्व फौजी की बाइक अनियंत्रित हो गई और वह जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान दो बदमाशों ने उषा को पिस्टल दिखाकर आतंकित करते हुए कानों के कुंडल, मंगलसूत्र, सोने का पेंडल ओर मोबाइल छीन लिया। पूर्व फौजी पति सुरेंद्र सिंह ने एक बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने सीधे गोली चला दी। गोली सुरेंद्र के सिर के ऊपर से निकल गई। बाद में एक बदमाश ने पूर्व फौजी के सर में पिस्टल की बट मारकर लहूलुहान कर दिया। दंपति ने शोर मचाया, लेकिन किसी ग्रामीण ने मौके पर आने की हिम्मत नही जुटाई। लूटपाट के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए औरंगाबाद की ओर फरार हो गए। पीड़ित दंपती ने जाड़ौल पुलिस चौकी पर पहुंचकर घटना की सूचना दी। सूचना पर औरंगाबाद और खानपुर पुलिस घटना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। सूचना पर एसपी सिटी सुरेन्द्रनाथ तिवारी, सीओ स्याना वंदना शर्मा और सीओ सिटी आईपीएस शशांक सिंह थाने पहुंचे ओर बाद में घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से दो खाली खोखे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझी रही दो थानों की पुलिस
दंपती से लूट के बाद करीब एक घंटे तक औरंगाबाद और खानपुर थाने की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। काफी जद्दोजहद के बाद औरंगाबाद थाने की पुलिस दंपती को अपने साथ ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। साथ ही घायल पूर्व फौजी को उपचार के लिए भेजा गया है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed