फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loot

दिनदहाड़े नकदी-गहने लूट हथियार लहराते निकल गए लुटेरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
loot
दिनदहाड़े नकदी-गहने लूट हथियार लहराते निकल गए लुटेरे
विज्ञापन

पहासू। थाना क्षेत्र के गांव बाघऊ के निकट बुधवार सुबह साढ़े दस बजे बाइक सवार भाई-बहन से बदमाशों ने गहने और नगदी लूट ली। इसके बाद बदमाश बाइक लेकर हवा में हथियार लहराते हुए भाग निकले। वहीं, पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया गया कि आरोपी उनसे 20 हजार रुपये नकदी और लाखों रुपये के गहने लेकर भाग गए।
पहासू क्षेत्र में स्थित कसूमी गांव निवासी लवकुश ने बताया कि उनके रिश्तेदारी में दो दिन पहले शादी थी। इसी में खुर्जा निवासी उनकी बहन अनीता भी आई थी। इसके बाद अनीता अपने मायके में रुक गई थी। बुधवार सुबह लवकुश बाइक से अनीता को छोड़ने के लिए बाइक से खुर्जा जा रहा था। बताया गया कि वह जब जाड़ौल पुल से गंगनहर पटरी वाले रास्ते से जा रहे थे। तभी बाघऊ गांव के पास सामने से बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। एक आरोपी ने मुंह पर कपड़ा बांध हुआ था। साथ ही आरोपियों ने उनके पास से एक बैग लूट लिया और गहने भी उतरवा लिए। इसके बाद आरोपी हवा में हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। साथ ही बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में चेकिंग अभियान भी चलाया लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने झपटमारी की है। नगदी और जेवरात महिला के पास बैग में थे। जिसे लेकर आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं आस-पास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया है। पीड़ित द्वारा बदमाशों की जो पहचान दी गई है। उसके आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर राजफाश कर दिया जाएगा। - अन्विता उपाध्याय, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
खुर्जा। पदम सिंह गेट पर स्थित ललित ज्वैलर्स में शनिवार दोपहर को एक बदमाश ने पिस्टल के दम पर करीब 12 लाख रुपये की सोने की चेन लूट ली थी। दुकान और आस-पास रास्तों में बदमाश की फुटेज सामने आ रही थी। पुलिस पिछले पांच दिनों में बदमाश की बाइक और उसकी फुटेज के इर्द-गिर्द ही घूम रही है। अभी तक बदमाश की सही पहचान भी नहीं हो सकी है। बाजार में दुकान पर भीड़ कम होने का समय और वहां से भागने के लिए सही रास्तों की जानकारी से अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश क्षेत्रीय है, लेकिन अलीगढ़, बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर के सभी बदमाशों की कुंडली खंगाल ली, लेकिन उसमें भी कोई रिकॉर्ड नहीं मिल रहा है।

जांच की जा रही है, जल्द ही सराफा व्यापारी से हुई लूट की वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ काफी अहम सुराग हाथ लगे हैं। - संग्राम सिंह, सीओ खुर्जा
हाल ही में हुई लूट घटनाएं
4 जून- खुर्जा के पदम सिंह गेट पर सराफा व्यापारी से 12 लाख रुपये की चेन लूट
27 मई- खुर्जा में सुभाष रोड पर दुकानदार की आंखों में मिर्च डालकर लूट का प्रयास
27 मई- शिकारपुर निवासी दंपति से खुर्जा आते वक्त गहने व नगदी की लूट
26 मई- खुर्जा देहात क्षेत्र के बाढ़ा गांव में सेल्समैन को गोली मारकर 71 हजार रुपये की लूट
25 मई- पहासू निवासी दंपति से नगदी व गहने लूटे
23 मई- बाइक सवार दंपती से झमका बाईपास के हुई लूट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed