फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   loot

तमंचा सटाकर दंपती से गहने और रुपये लूटे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
loot
तमंचा सटाकर दंपती से गहने और रुपये लूटे
विज्ञापन

शिकारपुर। सलेमपुर थाना क्षेत्र में गांव पारोली और दरियापुर के बीच दवा लेकर लौट रहे दंपती को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोका और तमंचों के बल पर नकदी व गहने लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने पति पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया।
सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर दरियापुर निवासी अनिल कुमार बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी बॉबी के साथ बाइक से खुर्जा दवा लेने गया था। देर शाम लगभग नौ बजे लौटते समय पारोली और दरियापुर की बीच पीछे से आए बाइक पर सवार तीन अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उनकी बाइक को जबरन रुकवा लिया। पीड़ितों ने बताया कि उस दौरान दो आरोपियों ने चेहरे पर हेलमेट पहना हुआ था, जबकि एक आरोपी ने चेहरे पर ढाठा बांध रखा था। बदमाशों ने पीड़ित दंपती से तमंचों के बल पर नकदी और महिला के गहने लूट लिए। पीड़ित अनिल कुमार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर तमंचे की बट से वार कर घायल कर दिया। साथ ही उनकी पत्नी के साथ भी अभद्रता की। पुलिस से शिकायत करने पर बदमाश उन्हें हत्या की धमकी देकर भाग निकले। इसके बाद में पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित के बेटे अनूप सागर ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रात में ही पुलिस को तहरीर दी गई थी लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन

मामले में तहरीर कि आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - अन्विता उपाध्याय, सीओ शिकारपुर
आंखों में मिर्च डालकर लूट की कोशिश
खुर्जा। सुभाष रोड पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तीन बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लूटने की कोशिश की। बदमाशों के पीछे दुकान में एक बुजुर्ग महिला भी काम से आई थी, जिसको देख बदमाश वहां से भाग गए। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में घास मंडी मोहल्ला निवासी मयंक गुप्ता सुभाष रोड पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। शुक्रवार दोपहर को करीब 12 बजे वह अपनी दुकान पर था। तभी एक युवक फोटोकॉपी कराने के बहाने अंदर आया। दुकान के बाहर युवक के दो साथी और मौजूद थे। कुछ देर बाद युवक ने इशारा करके अपने दोनों साथियों को अंदर बुला लिया। एक आरोपी ने मयंक को पीछे से पकड़ लिया और एक ने आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। इसके बाद तीनों मयंक को नीचे गिराकर पीटने लगे। आरोप है कि वह उसकी जेब से दुकान में रखी अलमारी की चाबी ढूंढ रहे थे। तभी दुकान में एक बुुजुर्ग महिला आ गई। उसको देख बदमाश मयंक को छोड़कर भाग गए। मयंक ने शोर मचाया और अन्य लोग भी आ गए लेकिन, तब तक आरोपी वहां से जा चुके थे। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जो कि सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed