फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Loot

दिनदहाड़े महिला के गले से लूटी सोने की चेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Loot
दिनदहाड़े महिला के गले से लूटी सोने की चेन
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र की पॉश कॉलोनी लक्ष्मी नगर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन लूट ली और उसे धक्का देकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई वारदात से महिलाओं में दहशत व्याप्त हो गई। नगर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर बाइकर्स गैंग के सदस्य सक्रिय हो गए हैं। इस बार गिरोह के बदमाशों ने नगर की पॉश कॉलोनी लक्ष्मी नगर में एक महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी मंजू शर्मा पत्नी विजय कुमार किसी काम से घर से निकली थी। कॉलोनी में पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने महिला मंजू के गले से सोने की चेन लूट ली और उसे धक्का देकर फरार हो गए। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक बाइकर्स नजरों से ओझल हो चुके थे। नगर पुलिस ने पीड़िता मंजू की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed