{"_id":"5fa58c668ebc3ec5ee58cdaf","slug":"loot-bulandshahr-news-gbd2083281143","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानी गिरोह ने महिला से लूटे सोने-चांदी के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानी गिरोह ने महिला से लूटे सोने-चांदी के जेवरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरखुरानी गिरोह ने महिला से लूटे सोने-चांदी के जेवरात
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में जहरखुरानी गिरोह ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। वहीं, अब बदमाशों ने नगर के मोहल्ला शीतलागंज निवासी एक मंदिर के पुजारी की पत्नी को अपना शिकार बनाया। आरोपी बृहस्पतिवार शाम महिला को बहलाकर कालाआम चौराहे पर ले गए और कुछ सुंघाने के बाद उसके सोने-चांदी के जेवरात उतारकर रफूचक्कर हो गए। मामले में पुजारी की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।
नगर के मोहल्ला शीतलागंज निवासी हरविंद शर्मा मोहल्ले के ही एक मंदिर में पुजारी हैं। उन्होंने नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार शाम उनकी पत्नी कमलेश शर्मा अपने घर के बाहर खड़ी थी। उसी समय दो युवक मास्क लगाकर आए और उन्होंने पत्नी को अपनी बातों में उलझा लिया। लालच दिया कि वह उसे जेवरात के दोगुने करके देंगे, लेकिन उन्हें कालाआम चौराहे तक जाना होगा। जिसके बाद पत्नी आरोपियों के बहकावे में आ गई और आरोपियों के साथ कालाआम चौराहे तक चली गई। वहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने पत्नी को कुछ सुंघा दिया और उसके मंगलसूत्र, पैंडल और अंगूठी लूट लिए। इसके बाद आरोपी पत्नी को धक्का देकर भाग गए। घटना के बाद उसने अपने पति को सूचना दी। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी का कहना है कि एक सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हुए हैं। इसलिए जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।