फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Locust teams are still camping in Rajasthan, alert issued

अभी राजस्थान में ही डेरा डाले हुए हैं टिड्डी दल, अलर्ट जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Locust teams are still camping in Rajasthan, alert issued
अभी राजस्थान में ही डेरा डाले हुए हैं टिड्डी दल, अलर्ट जारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। पाकिस्तान के रास्ते आने वाले दो टिड्डियों ने अभी राजस्थान में ही डेरा डाल रखा है। पूर्वा हवा चलने से यह टिड्डी दल आगे नहीं बढ़ रहा है। हवा का रुख बदला तो टिड्डी दल जनपद में भी आ सकता है। इसलिए अलर्ट जारी है।

गत दो माह से पाकिस्तान के रास्ते राजस्थान में टिड्डी दल के आने का सिलसिला जारी है। अभी तक चार टिड्डी दल प्रवेश कर चुके हैं। सबसे पहले आए दो टिड्डी दल राजस्थान से जनपद में भी पहुंच गए थे। हालांकि इनको समय रहते किसानों की मदद से जिला प्रशासन ने खदेड़ दिया था। लेकिन किसानों को काफी नुकसान भी उठाना पड़ा था। इस बीच टिड्डी दल जनपद के आसपास मंडराता रहा और किसानों की चिंता बरकरार रही। इन टिड्डी दलों से निजात मिली तो पिछले दिनों दो और टिड्डी दल पाकिस्तान के रास्ते राजस्थान में पहुंच गए थे। इनमें से एक टिड्डी दल कई दिन पहले मथुरा तक पहुंच गया था, जिसके चलते किसानों की भी चिंता बढ़ गई थी। लेकिन यह दल वापस राजस्थान में पहुंचने पर सभी ने राहत की सांस ली थी। अब बताया जा रहा है कि यह दोनों टिड्डी दल इस समय राजस्थान में ही डेरा डाले हुए हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि यह टिड्डी दल जनपद में आ सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इस समय पूर्वा हवा साथ दे रही है। कृषि अधिकारियों का कहना है कि यदि हवा का रुख बदला तो टिड्डी दल के आने की संभावना भी बढ़ जाएगी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमरपाल सिंह ने बताया कि राजस्थान में डेरा डाले टिड्डी दलों की लोकेशन लगातार ली जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी टिड्डी दल के आने का खतरा कम नहीं हुआ है। आगामी कई माह तक टिड्डी दल का खतरा बना हुआ है। यदि टिड्डी दल जनपद में पहुंचता है तो उससे निपटने के लिए जिला प्रशासन और किसान तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed