फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Lekhpals up in arms against anti-corruption action.

Bulandshahar News: एंटी करप्शन की कार्रवाई के खिलाफ गरजे लेखपाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals up in arms against anti-corruption action.
अनूपशहर तहसील में धरने पर बैठे लेखपाल। संवाद
अनूपशहर। प्रदेशभर में एंटी करप्शन टीमों द्वारा लेखपालों की लगातार हो रही गिरफ्तारियों से नाराज अनूपशहर के लेखपालों ने शनिवार को मोर्चा खोल दिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर अनूपशहर तहसील परिसर में संघ के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान तहसील के सभी लेखपालों ने काम ठप रखकर एकजुटता दिखाई और शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
धरने की अगुवाई कर रहे लेखपाल संघ अनूपशहर के अध्यक्ष तेज दत्त शर्मा एवं सचिव राजन गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एंटी करप्शन टीम दुर्भावनापूर्ण तरीके से लेखपालों को निशाना बना रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन अपने कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर इस तरह की एकतरफा कार्रवाइयों पर तुरंत रोक नहीं लगाई गई, तो संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, लेखपालों की हड़ताल और धरने के चलते तहसील परिसर में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र और जमीन की पैमाइश जैसे महत्वपूर्ण काम ठप रहे। इससे दूर-दराज के गांवों से आए फरियादियों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ा।

प्रदर्शन के दौश्रान निशीथ सारस्वत, टीटू कुमार, कमलकांत शर्मा, प्रमोद, दीपेंद्र, अंकित पोसवाल, साबिर अली, देवेश यादव, ललित, तरुण, प्रिंस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed