{"_id":"593851ed4f1c1b366e9c7807","slug":"land-of-the-powerhouse-given-for-the-road-seated-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के लिए दे दी बिजलीघर की जमीन, बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के लिए दे दी बिजलीघर की जमीन, बैठाई जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
बिजली का खंबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जीवाड़ों के लिए बदनाम पावर कारपोरेशन का एक और कारनामा सामने आया है। गली का रास्ता चौड़ा करने के लिए बिजलीघर के पुन: निर्माण के दौरान करीब तीन फुट अंदर से निर्माण करा दिया गया। इसके चलते गली चौड़ा होने से मकान स्वामियों को फायदा पहुंच गया। मामला खुलते ही अधीक्षण अभियंता ने जांच के निर्देश दिए हैं। एक्सईएन से रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
सब्जी मंडी बिजलीघर का हाल ही में पुन निर्माण कराया गया है। सब्जी मंडी के बराबर से जा रही गली महज दो फुट चौड़ी थी। गली की कम चौड़ाई के कारण अंदर स्थित मकान स्वामियों को परेशानी हो रही थी। जैसे ही सब्जी मंडी बिजलीघर को तोड़ा गया तो मकान स्वामियों ने कॉरपोरेशन के अफसर के साथ मिलीभगत कर करीब तीन फुट अंदर से बिजलीघर का निर्माण करा दिया।
विज्ञापन
बिजलीघर का अंदर से निर्माण होने से गली करीब पांच से छह फुट चौड़ी हो गई। अब पूरा मामला खुलने के बाद अधीक्षण अभियंता ने जांच बैठा दी है। अधीक्षण अभियंता ने एक्सईएन बुलंदशहर को जांच के निर्देश देते हुए मामले की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन